जौनपुर में ATM कैश वैन लूटने की कोशिश, विरोध करने पर गार्ड की गोली मारकर हत्या..

जौनपुर में ATM कैश वैन लूटने की कोशिश, विरोध करने पर गार्ड की गोली मारकर हत्या..

जौनपुर में ATM कैश वैन लूटने की कोशिश, विरोध करने पर गार्ड की गोली मारकर हत्या..

जौनपुर. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को एटीएम (ATM) में डाले जा रहे कैश को लूटने का प्रयास किया. मौके पर मौजूद गार्ड ने विरोध किया तो गोली मारकर हत्या कर दी. दिनदहाड़े घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर एसपी अजय साहनी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

घटना बक्सा थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजारमें इंडिया वन एटीएम की है. जानकारी के मुताबित एटीएम में पैसा डालने गए कर्मचारियों के उपर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बदमाशों की गोली से घायल गार्ड राम अवध चतुर्वेदी को पास के अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि पुलिस की गोली से एक बदमाश को गोली लगी है. पुलिस लगातार बदमाशों का पीछा कर रही है. लूट की घटना होने के मामले में अभी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. मामले में पुलिस की कई टीमें लगी हुई है.

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.