अयोध्या : परमहंस दास का आरोप – पीठाधीश्वर जन्मेजय शरण ने रामभक्तों से ठगी कर जुटाए करोड़ों रुपये

अयोध्या : परमहंस दास का आरोप – पीठाधीश्वर जन्मेजय शरण ने रामभक्तों से ठगी कर जुटाए करोड़ों रुपये

अयोध्या : परमहंस दास का आरोप – पीठाधीश्वर जन्मेजय शरण ने रामभक्तों से ठगी कर जुटाए करोड़ों रुपये…

अयोध्या. रामलला के नाम पर जुटाया गया धन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपे जाने की आवाज अब अयोध्या में बुलंद होने लगी है. अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने कहा कि जानकी घाट पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास बनाया था. इस ट्रस्ट में मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों ने पैसा दिया था. महंत परमहंस दास ने कहा कि इस न्यास द्वारा जुटाए गए पैसे अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपे जाने चाहिए.

गृह मंत्री अमित शाह के नाम संबोधित पत्र में महंत जगतगुरु परमहंस दास ने लिखा है कि जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण ने राम मंदिर निर्माण के नाम पर ट्रस्ट बनाकर भारी संख्या में रकम इकट्ठा किया है. राम मंदिर के नाम पर इकट्ठा किया गया धन राम मंदिर में लगे, इसके लिए जांच कराई जाए और जन्मेजय शरण की जांच करा कर राम मंदिर निर्माण के नाम पर लिए गए पैसे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा जाए. जगत गुरु परमहंस आचार्य ने गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ और अयोध्या के जिला अधिकारी अयोध्या को पत्र की प्रतिलिपि भेजी है.

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.