मेरठ पहुंचा जवान रोहित का पार्थिव शरीर, आखिरी दर्शन को उमड़े लोग….
मेरठ: जनपद के रजपुरा गांव में रविवार शाम जवान रोहित सिवाच का पार्थिव शरीर पहुंचा, जिसके बाद श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों का तांता लग गया. हर ओर बस एक ही स्वर गूंज रहा था, जब तक सूरज चांद रहेगा रोहित तेरा नाम रहेगा. सैनिक रोहित कुमार जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 24 राजदीप जगह पर तैनात थे. परिजनों को जानकारी दी गई थी कि रोहित एक हादसे के दौरान झुलस गए हैं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.