शबनम की फांसी रोकने को फिर दी गई दया याचिका

शबनम की फांसी रोकने को फिर दी गई दया याचिका

शबनम की फांसी रोकने को फिर दी गई दया याचिका

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अपने ही परिवार के 7 सदस्यों की जघन्य हत्या करने वाली शबनम ने एक बार फिर दया की गुहार लगाई है. शबनम के 2 वकील गुरुवार को रामपुर ज़िला कारागार पहुंचे. यहां उन्होंने जेल अधीक्षक को दया याचिका के लिए प्रार्थनापत्र सौंपा. जानकारी के अनुसार, जेल अधीक्षक अब प्रदेश की राज्यपाल को दया याचिका का यह प्रार्थनापत्र भेजेंगे. बता दें कि शबनम की पहली दया याचिका राष्ट्रपति खारिज कर चुके हैं. अब राज्यपाल को शबनम के वकील फिर दया याचिका भेज रहे हैं. शबनम की फांसी की सजा को सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा था.

दूसरी तरफ, मथुरा जेल में शबनम को फांसी देने की तैयारी चल रही है. पवन जल्लाद भी 2 बार मथुरा जेल के महिला फांसी घर का मुआयना कर चुका है. मामले में मथुरा जेल प्रशासन को बस अब शबनम के डेथ वारंट का इंतजार है.

G News Portal G News Portal
84 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.