ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ने गोवर्धन पर्वत के बिक्री का दिया विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ने गोवर्धन पर्वत के बिक्री का दिया विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ने गोवर्धन पर्वत के बिक्री का दिया विज्ञापन, संतो में गुस्सा

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र गिरिराज पर्वत की शिलाओं को ऑनलाइन बेचा जा रहा है. यह बिक्री एक कंपनी लक्ष्मी डिवाइन आर्टिकल स्टोर्स कर रही है. इस संस्था ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी इंडिया मार्ट (चेन्नई) पर बकायदा विज्ञापन भी डाला है. शिला की कीमत 5000 रुपए रखी है. साथ ही कंपनी ने नेचुरल गिरी गोवर्धन शिला गोवर्धन स्टोन गिरिराज कृष्ण शिला नाम लिखा है. वहीं, गिरिराज शिला की एक तस्वीर भी लगाई गई है और इसकी कीमत 5,175 रुपए रखी गई है.

आज जब इस विज्ञापन को सोशल मीडिया पर साधु-संतों और ब्रजवासियों ने देखा तो उनमें आक्रोश पनपने लगा. श्रद्धालुओं व संतों ने गोवर्धन थाना का घेराव कर हंगामा किया. आस्था से खिलवाड़ बताते हुए कंपनी मालिक और कंपनी के खिलाफ तहरीर देकर गिरफ्तारी की मांग की गई है. परिक्रमा में रह रहे दीनबंधु दास महाराज ने बताया कि गिरिराज जी महाराज हम सभी साधु संतों और ब्रजवासियों के इष्ट हैं. धार्मिक ग्रन्थों में लिखा हुआ है कि गिरिराज जी की शिला को गिरिराज तलहटी से बाहर ले जाना निषिद्ध है.

लोगों ने कहा कि सोशल साइट पर धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए गोवर्धन पर्वत को बेचे जाने की कोशिश की जा रही है. गोवर्धन शिला की कीमत लगाकर उसे खुलेआम बेचा जा रहा है. ऐसे लोग हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहे हैं. संतों का कहना है आए दिन देश में हिन्दू भावनाओं के साथ खेलवाड़ किया जा रहा है. कभी हिन्दू देवी-देवताओंं को लेकर कोई अभद्र टिप्पणी कर देता है तो कभी कोई भगवान राम को लेकर कुछ बोल देता है. ऐसे में ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को इस ओर कोई ठोस कदम उठाना चाहिए.

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.