रामलला की शरण में पहुंचे PM मोदी के भाई प्रह्लाद, किसान आंदोलन पर भी दिया बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद दामोदरदास मोदी इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. जबकि आज उन्होंने अचानक अयोध्या पहुंचकर राम लला के दरबार में माथा टेका है. यही नहीं, उन्होंने हनुमानगढ़ी में भी पूजा-अर्चना की. इस दौरान प्रह्लाद मोदी ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन पर कोई बीच का रास्ता निकले, ऐसी सद्बुद्धि ईश्वर आंदोलनकारी और मोदी सरकार को दे.
अयोध्या पहुंचे प्रह्लाद मोदी ने कहा, राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या आया हूं और दर्शन करके रामलला से प्रार्थना की है कि भारत में चल रही कठिनाइयां चाहे वह कोरोना वायरस की महामारी हो या फिर किसान आंदोलन की समाप्त हो. इसके साथ उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन पर कोई बीच का रास्ता निकले ऐसी सद्बुद्धि ईश्वर आंदोलनकारी और सरकार को दे.
प्रह्लाद मोदी ने कहा कि मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार आंदोलन कर रहे लोग किसान नहीं है, यह बात सरकार और देश की जनता भी मानती है. साथ ही कहा कि विरोधी पार्टियों के इशारे पर कुछ लोग उत्पात कर रहे हैं. जबकि सरकार ने उपद्रवियों की पहचान के लिए इनाम भी घोषित किया है. हालांकि इस दौरान प्रह्लाद मोदी ने किसानों की तरफदारी करते हुए कहा कि किसान देश के गौरव की चिंता करता है और वह ऐसा उत्पात कभी नहीं मचाएगा. इसको हम भी नहीं मानते हैं और सरकार भी नहीं मानेगी.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.