प्रियंका गांधी का बड़ा चुनावी दांव, महिलाओं के लिए अलग से जारी किया घोषणा पत्र

प्रियंका गांधी का बड़ा चुनावी दांव, महिलाओं के लिए अलग से जारी किया घोषणा पत्र

प्रियंका गांधी का बड़ा चुनावी दांव, महिलाओं के लिए अलग से जारी किया घोषणा पत्र

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए महिला वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक और बड़ा चुनावी दांव चला है. उन्होंने महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया है. प्रियंका गांधी ने कुछ दिन पहले चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया था. प्रियंका ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी करते हुए दावा किया कि हम अपना वचन जरूर निभाएंगे.

चुनावी वादे-
छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी देने का वादा किया है.
बुजुर्ग महिलाओं और विधवाओं को हर महीने 1000 रुपए पेंशन देने का ऐलान भी किया है.
कांग्रेस पार्टी 40% टिकट महिलाओं को देगी.
सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जायेंगे.
प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त.
आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10,000 रू. का मानदेय मिलेगा.
नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40% पदों पर महिलाओं की नियुक्ति होगी.
1000 रू/प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन दी जाएगी.
उप्र की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेशभर में 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे.

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.