BJP सांसद से मांगी गई ₹5 करोड़ की फिरौती, नहीं देने पर बम से उड़ाने की धमकी

BJP सांसद से मांगी गई ₹5 करोड़ की फिरौती, नहीं देने पर बम से उड़ाने की धमकी

BJP सांसद से मांगी गई ₹5 करोड़ की फिरौती, नहीं देने पर बम से उड़ाने की धमकी

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से भाजपा सांसद को बदमाशों द्वारा फोन कॉल कर धमकी देने के साथ रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. सांसद संगम लाल गुप्ता से बेखौफ बदमाशों ने फोन कर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी है. वहीं, रंगदारी नहीं देने पर सांसद और उनके परिवार को बम से उड़ा कर हत्या करने की धमकी दी. यही नहीं, अज्ञात बदमाश ने प्रतापगढ़ के एक गांव में रुपये पहुंचाने के लिए कहा है. इस धमकी के बाद भाजपा सांसद सहमे हुए हैं और उन्‍होंने दिल्ली के नार्थ एवेन्यू इलाके के पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करा दी है. इसके बाद मामले की जांच में टेररिस्ट सेल जुट गई है. बता दें कि सांसद ने इस मामले की खुद पुष्टि की है.

इसके अलावा सांसद संगम लाल गुप्ता के प्रतापगढ़ आवास पर आज बिना नंबर की बाइक के लावारिश हालात में खड़े मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. बता दें कि इससे पहले भी सांसद को दो बार फोन के जरिये हत्या की धमकी मिल चुकी है जबकि सांसद के घर में घुसकर बदमाश परिजनों से चाकूबाजी की घटना भी अंजाम दे चुके हैं. इसके अलावा सांसद ने फोन पर बताया कि उनको फोन कॉल के जरिये धमकी मिली है और बदमाशों ने 5 करोड़ रुपये रंगदारी देने की मांग की है.

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.