SC ने पैनकार्ड गड़बड़ी से जुड़े मामले में आजम खान और उनके बेटे को दी जमानत
समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे आज़म खान को एक मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला खान को पासपोर्ट, पैनकार्ड में गड़बड़ी से जुड़े मामले में ज़मानत देने का आदेश दिया है. पासपोर्ट, पैनकार्ड बनाने में गड़बड़ी से जुड़े मामले में पिता-पुत्र पर आपराधिक मामला दर्ज था और दोनों को गिरफ्तार किया गया था. अब सर्वोच्च अदालत ने इस मामले में दोनों को राहत दी है.
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में संबंधित निचली अदालत द्वारा 4 सप्ताह के भीतर मामले में बयान दर्ज करने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा किया जाए. आपको बता दें कि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला खान पर कई मामलों में केस दर्ज है. लंबे वक्त से दोनों उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में बंद थे. हाल ही में जब आजम खान की तबीयत बिगड़ी तब उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.