भरतपुर। उत्तरप्रदेश की आगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता। एसपी पूर्वी अशोक के बैंकट ने सेना में फर्जी तरीके से भर्ती कराने का ठेका लेने वाले गिरोह का किया खुलासा। गिरोह के सदस्य मनोज कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी गुर्जा शिवलाल ब नीरज परिहार पुत्र इंद्र सिंह निवासी गांव नगला भरी हुए गिरफ्तार। दीपू उर्फ दीपक निवासी नगला दलेल पिनाहट, साधु यादव उर्फ दीपक यादव निवासी केंद्र पुरा इटाईली थाना बाह फरार।
राजस्थान में भरतपुर सम्भाग में धौलपुर के राजाखेड़ा में डंडवार निबासी सुरेंद्र सिंह को सिकंदरा पुलिस पूर्व में भेज चुकी है जेल। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों से पुलिस ने फर्जी अंकतालिका, मूल निवास प्रमाण पत्र, फर्जी प्रवेश पत्र, फर्जी आधार कार्ड, 4 मोबाइल सहित अन्य सामान किया बरामद। गिरोह के सदस्य बेरोजगार युवाओं को फर्जी कागजात बनवा कर सेना में भर्ती का 5 लाख रुपए में लेते थे ठेका।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.