हवाई चप्‍पल पहनने वाले भी चलेंगे हवाई जहाज से

हवाई चप्‍पल पहनने वाले भी चलेंगे हवाई जहाज से

हवाई चप्‍पल पहनने वाले भी चलेंगे हवाई जहाज से अलीगढ़ एयरपोर्ट से अप्रैल से शरू होगी उड़ान:नागरिक उड्डयन मंत्री

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि अप्रैल से एनसीआर से सटे अलीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू हो जाएंगी।उन्होंने कहा कि अब प्रदेश का हवाई चप्‍पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकेंगें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि औद्योगिक निवेश, निर्यात-आयात, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार हवाई मार्ग से यात्रा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रही है। अलीगढ़ का हवाई अड्डा खूबसूरत तो होगा ही नवीन औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के क्षेत्र में नए आयाम भी जोड़ेगा। यहां तेजी से कार्य चल रहा है और जल्द ही यहां से उड़ानें आरम्भ हो जाएंगी।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.