आप ने उत्तराखंड में घोषित किया CM कैंडिडेट, कर्नल अजय कोठियाल के चेहरे पर लड़ेगी चुनाव

आप ने उत्तराखंड में घोषित किया CM कैंडिडेट, कर्नल अजय कोठियाल के चेहरे पर लड़ेगी चुनाव

आप ने उत्तराखंड में घोषित किया CM कैंडिडेट, कर्नल अजय कोठियाल के चेहरे पर लड़ेगी चुनाव

उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज बड़ा ऐलान किया है. दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है. वहीं, खुद को आप पार्टी की तरफ से सीएम फेस बनाए जाने के बाद कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि मेरे लिए यह गर्व का दिन है. मुझे पार्टी ने बड़ी जिम्‍मेदारी दी है. मैंने बहुत चैलेंज देखे हैं और लड़ाईयां लड़ी हैं. मुझे पॉलिटिक्स नहीं आती, लेकिन केदारनाथ त्रासदी से बहुत कुछ सीखा है.

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि इससे पहले मनीष सिसोदिया आए थे. उन्होंने कहा था कि जनता से पूछेंगे. हमने तरह तरह के सर्वे करवाए और सभी ने कर्नल अजय कोठियाल के नाम पर मुहर लगाई. इसके साथ लोगों ने कहा कि सबने उत्तराखंड को लूटा है, लिहाजा अब नेता नहीं देशभक्त फौजी चाहिए.

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.