Wazirpur : रविवार को भाजपा किसान मोर्चा की बैठक

वजीरपुर, भाजपा किसान मोर्चा के जिला संयोजक विवेक चौधरी द्वारा जिले की बैठक रविवार को भरतपुर कार्यालय पर की जावेगी। भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी हनुमान सिंह जाट ने बताया कि जिले की कमान सम्भालने के लिए भरतपुर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया जावेगा। शनिवार को हिन्डौन के मुडीया गांव में जिला संयोजक व पंचायत प्रभारी विवेक चौधरी को भरतपुर जिले के प्रभारी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ में प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मा रहे । रविवार को विवेक चौधरी प्रभारी के नाते करगें भरतपुर जिले का दौरा करेंगे।