Dausa : मंत्री परसादी ने राहुल गांधी की यात्रा की तुलना भगवान राम की वनवास यात्रा से की।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”पूरी खबर यहाँ सुने”]

Dausa : मंत्री परसादी ने राहुल गांधी की यात्रा की तुलना भगवान राम की वनवास यात्रा से की।

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा का एक बयान भाजपा को नागवार गुजर सकता है। दरअसल दौसा के लालसोट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा मंत्री ने राहुल गांधी की तुलना भगवान श्रीराम से की है। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने भी इतनी लंबी पदयात्रा नहीं की थी। उससे लंबी पदयात्रा राहुल गांधी करेंगे।उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तुलना भगवान राम की अयोध्या से श्रीलंका तक की गई वनवास यात्रा से की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा है। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल ने कहा कि भगवान राम ने भी इतनी लंबी पदयात्रा नहीं की थी। उससे भी लंबी यात्रा राहुल गांधी करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की तरफ से सांप्रदायिकता फैलाई जा रही है। इस वातावरण को सुधारने के लिए राहुल गांधी पैदल यात्रा कर रहे हैं।