Rajasthan : पूर्व शिक्षा मंत्री ने गहलोत सरकार को घेरा, प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल।

Rajasthan : पूर्व शिक्षा मंत्री ने गहलोत सरकार को घेरा, प्रदेश

की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल।

प्रदेश में इन दिनों कानून व्यवस्था इतनी बिगड़ी हुई है कि कई जगहों पर पुलिसकर्मी पीट रहे है तो कई जगहों पर अधिकारियों को मार खानी पड़ रही है। प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इसलिए आने वाले चुनाव से पहले भाजपा की ओर से शुरू हो रही पन्ना प्रमुख योजना के तहत राजस्थान कांग्रेस मुक्त करने का जो अभियान शुरू हो रहा है।

यह भी पढ़ें :   सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर ने सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताह और झंडा दिवस 2022 मनाया

इससे अन्य राज्यों की तरह यहां पर भी कांग्रेस का पूरी तरह से साफ हो जाएगी। यह कहना है पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी का। देवनानी शुक्रवार को उदयुपर प्रवास के दौरान पार्टी कार्यालय पर मीडियाकर्मियों से रू-ब-रू हुए और उन्होंने भाजपा की पन्ना प्रमुख योजना के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ सम्मेलन के माध्यम से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोडकर आगामी चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरेगी।

यह भी पढ़ें :   Sawai Madhopur : आपराधिक मानव वध के प्रयत्न के दो आरोपीगण पिता पुत्र गिरफ्तार - बौली 

देवनानी ने कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर सवाल खडे करते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में 50 लाख लोगों को जोड़ने का दावा किया था। लेकिन अभी तक केवल 2 लाख सदस्य ही बन पाए है। इससे यह साफ है कि कांग्रेस से कोई नही जुड़ना चाहता। आमजन कांग्रेस की नीतियों से खुश नही है।