Rajasthan : सुनो सरकार विधायक दानिश अबरार के गुंडों से हमे बचाओ, पत्रकारों से मुताबिक होकर बोले पीड़ित।

Rajasthan : सुनो सरकार विधायक दानिश अबरार के गुंडों से

हमे बचाओ, पत्रकारों से मुताबिक होकर बोले पीड़ित।

झालावाड शहर के मुक्ति रोड स्थित बेशकीमती जमीन पर पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष यास्मीन अबरार का अपने ही सगे भतीजे के परिवार से विवाद चल रहा है। 35 बीघा ये जमीन पुस्तैनी है। जिस पर दोनो पक्ष अपना हक जता रहे है। 23 मार्च को जब यास्मीन अबरार इस जमीन पर पैमाइश करवाने झालावाड पहुचीं। हालांकि मौके पर यास्मीन नही थी, लेकिन परिजन थे। उन्होंने पैमाइश का विरोध किया ओर कहा कि सारा मामला कोर्ट में है और कोर्ट का फैसला आने तक पैमाइश नही की जा सकती। इसका आरोप 1 पक्ष ने लगाया इसके बाद भी कोर्ट का उल्लंघन कर पैमाइश कराई गई। वही दूसरे पक्ष द्वारा विरोध करने पर उनको पुलिस ने पकड़ कर बन्द दिया।

यह भी पढ़ें :   Rajasthan : गुरुकुल विश्वविद्यालय फर्जी मामले मे राज्यपाल ने कुलपति अमेरिका सिंह को किया निलंबित।

इसके बाद परिजनों ने यास्मीन अबरार व राजस्थान सरकर में मुख्यमंत्री के सलाहकार एव सवाईमाधोपुर विधायक दानिश अबरार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए सत्ता के दुरुपयोग का जबरन उपयोग करते हुए पैमाइश करवाने का आरोप जडा है। पीडितों का कहना है कि प्रशासन लगातार दानिश से सम्पर्क में था और इसके बाद उनके इशारे पर यह कार्यवाही हुई है।

यह भी पढ़ें :   भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान

यह आरोप दूसरे पक्ष ने लगाया है।साथ ही जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनको लगातार धमकियां मिल रही है और उनकी जान को खतरा है।

इसके लिए उन्होंने प्रेस वार्ता कर दानिश अबरार व यास्मीन अबरार पर गम्भीर आरोप लगाए और  मुख्यमंत्री से मदद की गुहार की। इस दौरान पीडित पक्ष ने पोस्टर लगाकर बताया कि सुनो सरकार हमे दानिश अबरार के गुंडों से बचाओ हमारी जान को खतरा है।