Alwar : रिश्वत मामले में जेल में बंद आईएएस नन्नूमल पहाड़िया की जेल मे हुई तबीयत खराब

Alwar : रिश्वत मामले में जेल में बंद आईएएस नन्नूमल पहाड़िया की जेल मे हुई तबीयत

खराब

रिश्वत मामले में जेल में बंद आईएएस नन्नूमल पहाड़िया की शनिवार को जेल में तबीयत खराब हो गई। उनको सर्वाइकल के दर्द और चक्कर आने की शिकायत हुई। जिसके बाद उनको जेल से इलाज के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। करीब तीन घंटे तक उनको कैदी वार्ड में रखा गया। वहीं इलाज के बाद उनको जेल में वापस शिफ्ट कर दिया गया। अलवर जेल अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि नन्नूमल पहाड़िया को सर्वाइकल के दर्द और चक्कर आने की वजह से शनिवार को सामान्य अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी जांच की गई और कुछ देर के लिए उनको वहां भर्ती कराया गया। इसके बाद डाक्टरों ने उन्हे 7 दिन की दवाई देकर वापस जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें :   होली पर मजिस्ट्रेट नियुक्त 

चिकित्सकों ने नन्नूमल को 7 दिनों में न्यूरो चिकित्सक से इलाज करावाने के लिए भी लिखा है। आपको बता दें, कि अलवर कलेक्टर के पद पर रहते हुए भी नन्नूमल पहाड़िया को कई बार सर्वाइकल की परेशानी हुई। एसीबी की कार्रवाई के तुरंत बाद भी उनको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। वहीं जेल प्रशासन ने कहा कि उनको सामान्य मरीजों की तरह सुविधाएं दी जा रही हैं। उनको अलग से किसी भी तरह की सुविधा नहीं दी गई है। हालांकि नन्नूमल पहाड़िया के वकील ने कई बार बीमारी का पक्ष न्यायालय के सामने रखा। नन्नूमल पहाड़िया की जमानत याचिका पर 27 मई को हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है।