देश

Country News in Hindi, देश के समाचार, Latest Country Hindi News, देश की न्यूज़ – G News Portal

Get all Latest News in hindi, and for Live Video News Please follow our Facebook Page G News Portal

All Video News Are also Available on our Youtube Channel G News Portal

Please Subscribe our Channel and press the bell icon for latest news update.

देश की सभी खबरें हिंदी में पायें, और लाइव ख़बरें देखने के लिए हमारा फेसबुक पेज G News Portal फॉलो करें,

सभी खबरों के वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकते हैं,

कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही घंटे का आइकॉन भी दबाये जिससे आपको सभी खबरों के बारे में तत्काल जानकारी मिल सके।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 8 वर्षों में भारत की जैव-अर्थव्यवस्था 2014 में 10 अरब (बिलियन) डॉलर से बढ़कर 2022 में 80 अरब (बिलियन) डॉलर से अधिक हो गई है – केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 8 वर्षों में भारत की जैव-अर्थव्यवस्था 2014 में 10 अरब (बिलियन) डॉलर से बढ़कर 2022 में 80 अरब (बिलियन) डॉलर से अधिक हो गई है I जम्मू में आज “जैव विज्ञान और रासायनिक प्रौद्योगिकी में उभरते रुझानों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन- 2022” को संबोधित करते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि बायोटेक स्टार्टअप पिछले 8 वर्षों में बायोटेक स्टार्टअप्स 100 गुना …

Read More »

वायु पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन श्रृंखला: महत्वपूर्ण जीवन शक्ति’ का उद्घाटन ओडिशा के राज्यपाल महामहिम, प्रो. गणेशी लाल तथा केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने किया

ओडिशा के भुबनेश्वर में ”वायु: महत्वपूर्ण जीवन शक्ति” विषय पर 2 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन श्रृंखला का उद्घाटन आज ओडिशा के राज्यपाल महामहिम प्रो. गणेशी लाल तथा केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, श्री भूपेंद्र यादव ने किया। यह सम्मेलन आज़ादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में सम्मेलनों की एक श्रृंखला में से एक है। सम्मेलन का उद्देश्य सृष्टि के पांच आवश्यक तत्वों पंचमहाभूत की तुलना में दुनिया भर में भारतीय विचारों का प्रसार करन है। माननीय राज्यपाल महोदय ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश और दुनिया को बड़े …

Read More »

“शिक्षा दिव्यांगजनों सहित सभी लोगों के लिए सशक्तिकरण की कुंजी है” – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मुआज’ अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस’ के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथिके रूप में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण करने की दिशा में काम करने वाले व्यक्तियों, संस्थानों, संगठनों और राज्य/ जिला आदि को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और कार्यों के लिए वार्षिक राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। इस समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले, सुश्री प्रतिमा भौमिक भी शामिल हुए। दिव्यांगजनों …

Read More »

प्राकृतिक खेती में लागत कम और उपज की कीमत अधिक- श्री तोमर

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की मांग है, जिसमें लागत कम लगती है और उपज की कीमत अधिक मिलती है। प्राकृतिक खेती अब कृषि शिक्षा में भी आएगी। प्राकृतिक खेती पद्धति कृषि शिक्षा पाठ्यक्रम में शीघ्र जुड़े, इस दिशा में सरकार प्रयास कर रही है। श्री तोमर ने यह बात कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनसुंधान संस्थान (अटारी), जबलपुर और राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय द्वारा ग्वालियर में प्राकृतिक खेती पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में कही। श्री तोमर ने कहा कि एक समय था …

Read More »

सेल ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर सीएसआर के तहत सहायक उपकरणों का वितरण किया

3 दिसंबर, 2022 को ‘अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस’ पर इस्पात क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) नेअपने संयंत्रों/इकाइयों औरनई दिल्ली स्थित कारपोरेट कार्यालय में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए।सेल ने अपने कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहतइस जरूरी कार्यक्रम को शुरू करने के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) को नियुक्त किया है। इस कार्यक्रम में सेल की अध्यक्ष श्रीमती सोमा मंडल,कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उपस्थित थीं। सेल के लिए यह प्राथमिकता आधारित कार्यक्रम है।इसका आयोजन देश के विभिन्न स्थानों में सेल के परिचालन वाले अधिकांश क्षेत्रों में’आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत …

Read More »

संस्कृति मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में “जगदीश चंद्र बोसः ए सत्याग्रही साइंटिस्ट” के योगदानों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

महान भारतीय वैज्ञानिक आचार्य जगदीश चंद्र बोस की 164वीं जयंती के अवसर पर तथा आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में विज्ञान भारती तथा संस्कृति मंत्रालय ने “इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन दी कंट्रीब्यूशंस ऑफ जेसी बोसः ए सत्याग्रही साइंटिस्ट” का आयोजन किया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलरेटर सेंटर में हुआ। सम्मेलन का आयोजन इंद्रप्रस्थ विज्ञान भारती और इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलरेटर सेंटर ने मिलकर किया था। दो दिवसीय सम्मेलन में संस्कृति मंत्रालय के आजादी के अमृत महोत्सव की निदेशक श्रीमती प्रियंका चंद्रा ने छात्रों और दर्शकों को आजादी के अमृत महोत्सव की महत्ता व उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा …

Read More »

राष्ट्रपति ने वर्ष 2021 और 2022 के लिये राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आज (तीन दिसंबर, 2022) नई दिल्ली में वर्ष 2021 और 2022 के लिये राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये। उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रपति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान के अनुसार पूरे विश्व में एक अरब से भी अधिक दिव्यांगजन हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि विश्व में हर आठवां व्यक्ति किसी न किसी तरह की दिव्यांगता में है। भारत की दो प्रतिशत से अधिक की आबादी दिव्यांग है। इसलिये, यह हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि हम यह सुनिश्चित करें कि दिव्यांगजन सम्मानपूर्वक …

Read More »

राष्ट्रपति ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (3 दिसंबर, 2022) राष्ट्रपति भवन में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। ******* एमजी/एएम/जेके/डीवी

Read More »

प्रधानमंत्री ने गीता जयंती पर लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गीता जयंती के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा: “भारतामृत सर्वस्वं विष्णोर्वक्त्राद्विनिः सृतम्। गीता गंगोदकं पीत्वा पुनर्जन्म न विद्यते।। सभी देशवासियों को गीता जयंती की अनंत शुभकामनाएं। श्रीमद्भगवद्गीता सदियों से मानवता का मार्गदर्शन करती आई है। अध्यात्म और जीवन-दर्शन से जुड़ा यह महान ग्रंथ हर युग में पथ प्रदर्शक बना रहेगा।” भारतामृत सर्वस्वं विष्णोर्वक्त्राद्विनिः सृतम्।गीता गंगोदकं पीत्वा पुनर्जन्म न विद्यते।।सभी देशवासियों को गीता जयंती की अनंत शुभकामनाएं। श्रीमद्भगवद्गीता सदियों से मानवता का मार्गदर्शन करती आई है। अध्यात्म और जीवन-दर्शन से जुड़ा यह महान ग्रंथ हर युग में पथ …

Read More »

प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांग बहनों और भाइयों के धैर्य तथा उपलब्धियों की सराहना की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांग बहनों और भाइयों के धैर्य और उपलब्धियों की सराहना की है। ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा; “अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर, मैं अपनी दिव्यांग बहनों और भाइयों के धैर्य और उपलब्धियों की सराहना करता हूं। हमारी सरकार ने कई पहलें की हैं, जिन्होंने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अवसर पैदा किए हैं और उन्हें आगे बढ़ने में सक्षम बनाया है।” “हमारी सरकार भी उन्हें सुविधायें देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जो प्रमुख कार्यक्रमों और अगली पीढ़ी की अवसंरचना के निर्माण से परिलक्षित होती है। मैं दिव्यांग व्यक्तियों …

Read More »