देश

Country News in Hindi, देश के समाचार, Latest Country Hindi News, देश की न्यूज़ – G News Portal

Get all Latest News in hindi, and for Live Video News Please follow our Facebook Page G News Portal

All Video News Are also Available on our Youtube Channel G News Portal

Please Subscribe our Channel and press the bell icon for latest news update.

देश की सभी खबरें हिंदी में पायें, और लाइव ख़बरें देखने के लिए हमारा फेसबुक पेज G News Portal फॉलो करें,

सभी खबरों के वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकते हैं,

कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही घंटे का आइकॉन भी दबाये जिससे आपको सभी खबरों के बारे में तत्काल जानकारी मिल सके।

जम्मू और कश्मीर में सुशासन के नए युग की शुरूआत

भारत सरकार के एक शीर्ष स्वायत्त संस्थान, राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) ने जम्मू और कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम की शुरूआत की है, जिसका उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को सशक्त सुशासन प्रदान करना और पारदर्शी एवं कुशल सार्वजनिक सेवा वितरण को सुनिश्चित करना है, जिसके लिए दो सप्ताह की अवघि वाले कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और ऐसे चौथे कार्यक्रम की शुरुआत 28 नवंबर को एनसीजीजी परिसर मसूरी में हुई है। जुलाई 2021 में यह निर्णय लिया गया था कि जम्मू और कश्मीर के 2,000 वरिष्ठ अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा …

Read More »

उपराष्ट्रपति ने त्रिपुरा के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा की

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने अपना पद संभालने के बाद राज्यों के अपने पहले दौरे पर आज त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल का दौरा किया। अपने दिन भर के दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति ने “त्रिपुरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत” पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और अगरतला में महाराजा बीर बिक्रम कॉलेज में “त्रिपुरा में शैक्षिक विकास के नए क्षितिज” पर एक संगोष्ठी की अध्यक्षता की। इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए श्री धनखड़ ने नई शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन की दिशा में उठाए गए कदमों सहित शिक्षा के क्षेत्र में राज्य की कई उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने …

Read More »

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में अंतरराष्ट्रीय जगुआर दिवस मनाया गया

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, नई दिल्ली (दिल्ली चिड़ियाघर) ने आज अंतरराष्ट्रीय जगुआर दिवस मनाया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने जू वॉक और बिग कैट्स एवं जगुआर पर एक्सपर्ट से बातचीत जैसी कई गतिविधियां आयोजित कीं। इसमें लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण के महत्व को समझने के लिए जिज्ञासा जगाने एवं प्रोत्साहित करने को विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, वन्यजीव संरक्षण पर पुस्तकें और स्मारिका प्रदान की गई।   (अंतरराष्ट्रीय जगुआर दिवस के अवसर पर दिल्ली चिड़ियाघर में लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी)   अंतरराष्ट्रीय जगुआर दिवस के बारे में: जगुआर के …

Read More »

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने ‘उपग्रह भू केंद्र गेटवे (एसईएसजी) की स्थापना और संचालन के लिए लाइसेंसिंग कार्य योजना’ के बारे में सिफारिशें जारी कीं

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज ‘उपग्रह भू केंद्र गेटवे (एसईएसजी) की स्थापना और संचालन के लिए लाइसेंसिंग रूपरेखा’ के बारे में सिफारिशें जारी की हैं। इससे पहले दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने दिनांक 10.09.2021 के अपने पत्र माध्यम से उपग्रह गेटवे की स्थापना के लिए लाइसेंसिंग रूपरेखा के बारे में ट्राई की सिफारिशें मांगी थीं। इस संबंध में, ‘उपग्रह भू केंद्र गेटवे की स्थापना के लिए लाइसेंसिंग रूपरेखा’ पर एक परामर्श पत्र 15.11.2021 को जारी किया गया था। 23 हितधारकों से टिप्पणियां और 7 हितधारकों से विपरीत टिप्पणियां प्राप्त हुईं। हितधारकों के साथ 25.02.2022 को एक ओपन हाउस चर्चा …

Read More »

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र के 18वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज (29 नवंबर, 2022) राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), कुरुक्षेत्र के 18वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने कहा कि आज पूरे विश्व में तेजी के साथ बदलाव हो रहा है। तकनीकी क्रांति के कारण, नौकरियों के स्वरूप के साथ-साथ लोगों की मूलभूत आवश्यताएं भी बदल रही हैं। इन बदलावों ने इंजीनियरिंग के मौजूदा पद्धतियों को भी चुनौती प्रदान की है। तकनीकी बदलाव के कारण हो रहे बदलावों को घ्यान में रखते हुए यह बहुत ही आवश्यक हो चुका है कि एनआईटी, कुरुक्षेत्र सहित हमारे तकनीकी संस्थान ‘भविष्य के लिए तैयार’ रहें। उन्होंने इस बात पर …

Read More »

राष्ट्रपति अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी में शामिल हुईं, स्वास्थ्य, सड़क परिवहन तथा शिक्षा से संबंधित हरियाणा सरकार की विभिन्न परियोजनाओं को लांच किया/आधारशिला रखी

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज ( 29 नवंबर, 2022 ) को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी में शामिल हुईं। उन्होंने ‘ मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना ‘ तथा सभी सार्वजनिक सड़क परिवहन सुविधाओं के लिए हरियाणा ई- टिकटिंग परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया और वर्चुअल तरीके से सिरसा में एक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि श्रीमद भागवत गीता सही अर्थों में एक वैश्विक ग्रंथ है। इसका कई भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है। यह भारत की सबसे अधिक लोकप्रिय पुस्तक है। गीता पर जितनी टीकायें …

Read More »

रक्षा मंत्री ने आगरा में मल्टी-एजेंसी एचएडीआर अभ्यास ‘समन्वय 2022’ में कहा- भारत हिंद-प्रशांत में शुद्ध सुरक्षा प्रदाता के रूप में उभरा है

हाल के वर्षों में भारत अपने नागरिकों के साथ-साथ क्षेत्रीय भागीदारों को मानवीय सहायता एवं आपदा राहत प्रदान करने की क्षमता के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक क्षेत्रीय शक्ति और शुद्ध सुरक्षा प्रदाता के रूप में उभरा है। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के आगरा में मल्टी-एजेंसी मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास ‘समन्वय 2022’ में यह बात कही। श्री राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा परिकल्पित सागर (सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फ़ॉर ऑल इन द रीजन) के तहत भारत प्राकृतिक आपदाओं जैसे खतरों से निपटने के दौरान क्षेत्र में …

Read More »

यूआईडीएआई ने अक्टूबर, 2022 की मासिक प्रगति और उपलब्धि रिपोर्ट जारी की

पूरे भारत के लोगों द्वारा आधार को अपनाने और इसके उपयोग में बढ़ोतरी जारी है। यह इस बात को दिखाता है कि यह कैसे निवासियों के जीवन को प्रभावित कर रहा है और जीवन को सुगम बना रहा है। अक्टूबर, 2022 में आधार के माध्यम से 175.44 करोड़ से अधिक प्रमाणीकरण लेनदेन किए गए। इनमें से अधिकांश मासिक लेन-देन फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का उपयोग करके किए गए थे। इसके बाद जनसांख्यिकीय (डेमोग्राफिक) और ओटीपी प्रमाणीकरण के जरिए किया गया। अक्टूबर के अंत तक कुल मिलाकर लगभग 8426 करोड़ प्रमाणीकरण लेन-देन 12 अंकों की डिजिटल आईडी का उपयोग करके पूरा किया …

Read More »

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं ने दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी

मुख्य बातें: वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह से एक दिन पहले कई पुरस्कार विजेता एथलीट और कोच दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भ्रमण करने पहुंचे और वहां उन्होंने शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। युद्ध स्मारक का दौरा करने वाले कुछ प्रमुख एथलीटों में मुक्केबाज निकहत ज़रीन, बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, स्टीपलचेज़र अविनाश साबले और शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा शामिल थे। अपनी यात्रा के दौरान पुरस्कार विजेताओं ने वीरता चक्र का भ्रमण किया, जहां उन्होंने 6 कांस्य भित्ति चित्रों में ऐसे विभिन्न ऐतिहासिक युद्धों को उकेरे देखा जिनका इस देश ने आजादी के बाद सामना किया …

Read More »

भारत मैन्यूफैक्चरिंग की दुनिया में लगातार आगे बढ़ रहा हैः प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में साल-दर-साल फोन के निर्यात के दोगुने से अधिक होने वाले पर प्रसन्नता व्यक्त की है क्योंकि मोबाइल फोन का निर्यात सात महीने के भीतर पांच बिलियन अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। यह पिछले साल इसी अवधि में भारत द्वारा अर्जित किए गए 2.2 बिलियन  अमेरिकी डॉलर से दोगुने से भी अधिक है। केन्द्रीय मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर के एक ट्वीट पर, प्रधानमंत्री ने जवाब दिया: “भारत मैन्यूफैक्चरिंग की दुनिया में लगातार आगे बढ़ रहा है।” India continues to make strides in the world of manufacturing. https://t.co/PfojPFYzz0 ***** …

Read More »