धौलपुर

बाइक के साथ एक बदमाश को किया गिरफ्तार – धौलपुर

धौलपुर की मनियां थाना पुलिस ने बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध बंदूक के साथ 2 देसी कट्टा बरामद किया गया है। मनियां थाना प्रभारी सुमन चौधरी ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ नाकाबंदी करके मनियां इलाके में बदमाश शैलेंद्र पुत्र माखन गुर्जर निवासी बड़ापुरा मोरौली को बाइक सहित दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने 20 अक्टूबर को दिहौली थाने में तैनात कांस्टेबल चालक से सदर थाना क्षेत्र में बाइक छुड़ाने की वारदात करना कबूल किया है। बदमाश आदतन अपराधी हैं।

Read More »

जरख के हमले से एक बार फिर 2 लोग घायल

धौलपुर जिले में कामरे का पुरा और बसई नीम गांव में हिंसक हो चुके एक जरख के आतंक से लोगो मे भय व्याप्त हो गया है। बताया गया है कि इस जरख के हमले से एक बार फिर 2 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल 65 साल की बुजुर्ग महिला इंदुलिया पत्नी परशराम ने बताया कि वह खेत पर बच्चों को खाना देने जा रही थी। रास्ते में जरख ने हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर जरख बसई नीम गांव में पहुंच गया। जहां उसने पूजा करने जा रहे 12 …

Read More »

राजाखेड़ा पंचायत समिति के जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पहले चरण का मतदान बुधवार को संपन्न

धौलपुर और राजाखेड़ा पंचायत समिति के जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पहले चरण का मतदान बुधवार को संपन्न हुआ। 290 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 51 हजार मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना था। जिनमें से पहले चरण में 58.79 प्रतिशत मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। राजाखेड़ा के बूथ संख्या 57 और 58 पर ईवीएम मशीन बदली गई। शाम 5 बजे तक धौलपुर पंचायत समिति क्षेत्र में 60.19 प्रतिशत और राजाखेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में 57.22 प्रतशित मतदान किया गया। 3 चरणों में होने वाले मतदान के तहत दूसरे चरण का मतदान 23 अक्टूबर को …

Read More »

धौलपुर में पंचायत चुनाव को लेकर अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे धरपकड़ अभियान में पुलिस को जोरदार सफलता

राजस्थान में भरतपुर संभाग के धौलपुर में पंचायत चुनाव को लेकर अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे धरपकड़ अभियान में पुलिस को जोरदार सफलता हाथ लगने की जानकारी मिली है। बताया गया है कि मनियां थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद के रहने वाले हथियार तस्कर सोनू की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर 12 लोगों को गिरफ्तार कर 25 अवैध हथियार और 35 जिंदा कारतूस बरामद किए है।मनियां थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद के रहने वाला हथियार तस्कर सोनू धौलपुर आकर हथियारों की सप्लाई कर रहा था। धौलपुर में हथियार सप्लाई की …

Read More »

टेम्पो को गलत दिशा में चल रही राजस्थान रोडवेज की बस ने रौंदा – धौलपुर

धौलपुर के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के तालाब के पास आज दोपहर कैलादेवी से दर्शन कर वापस धौलपुर अपने घर लौट रहे एक ही परिवार के लोगो से भरे एक टेम्पो को गलत दिशा में चल रही राजस्थान रोडवेज की बस ने रौंद दिया जिससे टेंपो में सवार दो लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। घायलों में एक 8 महीने का बच्चा भी शामिल है। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। बाडी सदर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि धौलपुर थाना क्षेत्र के झील का पुरा गांव के 12 लोग कैला देवी माता …

Read More »

कैलादेवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और केलो से भरी लोडिंग गाड़ी की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत तथा 12 लोग घायल – धौलपुर

राजस्थान के धौलपुर सदर थाना क्षेत्र के खनपुरा गांव के पास कैलादेवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और केलो से भरी लोडिंग गाड़ी की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत तथा 12 लोगो के घायल हो जाने की जानकारी मिली है। कार सवार सभी श्रद्धालु आगरा के रहने वाले हैं और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि हादसे का शिकार परिवार अपने एक साल के बच्चे का मुंडन कराने सोमवार को कैलादेवी आए थे और मंगलवार सुबह वापस लौटते समय तड़के 4 बजे हादसा हो गया। पता चला है कि हादसे के दौरान कार …

Read More »

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत – धौलपुर

राजस्थान में धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। कोतवाली थाना प्रभारी आध्यात्म गौतम ने बताया कि हादसे में रईस (50) पुत्र राजूद्दीन की मौत हो गई। मृतक फल की दुकान करता था। दुकान से पैदल अपने घर खाना खाने जा रहा था। हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने अधेड़ को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read More »

अशोक राजा, धौलापुर जिला पंचायत राज़ चुनाव प्रभारी

अशोक राजा, धौलापुर जिला पंचायत राज़ चुनाव प्रभारी   सवाई माधोपुर जिले के भूरी पहाड़ी गांव निवासी छात्र नेता अशोक राजा को आज ST मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शेरसिंह मीणा ने, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा राजस्थान सतीश पूनिया के निर्देशन पर,ST मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र मीणा की सहमति से पंचायत राज़ चुनाव में धौलपुर जिले का चुनाव प्रभारी लगाया है ।। अशोक राजा को पूर्व में भी गंगापुर सिटी नगर निगम चुनाव 2021 में प्रभारी लगाया गया था, जिसमे भाजपा का एक तरफा बोर्ड बना था ।। भाजपा संगठन ने एक बार फिर अशोक राजा को प्रभारी लगाकर भाजपा का …

Read More »

चंबल के डकैतों लिए देशभर में कुख्यात धौलपुर जिले ने आज किया कमाल – धौलपुर

चंबल के डकैतों लिए देशभर में कुख्यात धौलपुर जिले ने आज किया कमाल REET परीक्षा व्यवस्थित शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराई संपन्न, प्रदेश समेत बाहर से से आए परीक्षार्थियों को किया व्यवस्थाओं ने अभिभूत कई राज्यों से आये परीक्षार्थियों  ने की सभी व्यवस्थाओ की प्रशंसा धौलपुर की सुखद तस्वीर लेकर वापस लौटे परीक्षार्थी। कलेक्टर राकेश जसवाल sp केशर सिंह शेखावत DTO मनोज वर्मा सहित जिले के तमाम अधिकारियो की म्हणत रंग लाई धौलपुर की जनता ने किया सहयोग।

Read More »

सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक बने महावीर तिवारी

सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक बने महावीर तिवारी धौलपुर। कोतवाली थाना में पदस्थापित महावीर तिवारी पदोन्नति होने से निरीक्षक बने हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष 19-20 में उपनिरीक्षक के 15 पद रिक्त थे। जिसके विरुद्ध लिखित परीक्षा रेंज मुख्यालय भरतपुर पर आयोजित की गई जिसमें 93 सहायक उपनिरीक्षक को पदोन्नति कर उप निरीक्षक बनाया गया। दिनांक 21 सितंबर को आउटडोर टेस्ट पुलिस ट्रेनिंग स्कूल बांसी खुर्द भरतपुर में आयोजित किया गया। जिसमें 40 सहायक उप निरीक्षक उपस्थित हुए। आउटडोर परीक्षा में 48 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया गया। जिसमें से धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पद स्थापित महावीर तिवारी …

Read More »