Indian Railway : ब्लॉक के चलते घंटों देरी से चली गाड़ियां, खान-पान को तरसे यात्री

ब्लॉक के चलते घंटों देरी से चली गाड़ियां, खान-पान को तरसे यात्री
कोटा। न्यूज़. अंडर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते रविवार को गंगापुर और सवाई माधोपुर के 5 घंटे का ब्लॉक लिया गया था। इस ब्लॉग के चलते कई गाड़ियां 8 से 9 घंटे तक की देरी से चली। निजामुद्दीन कोटा जनशताब्दी की 4 घंटे से अधिक देरी से चली। ब्लॉक के चलते ट्रेनों को कई छोटे-छोटे स्टेशनों पर रोका गया। ट्रेनों में भी कोई इंतजाम नहीं था। इसके चलते यात्री चाय पानी तक को तरस गए।
पहले से पता होने के कारण प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। प्रशासन द्वारा समय पर भी ब्लॉक की सूचना नहीं दी गई। इसके चलते यात्रियों को सफर के लिए इंतजाम करने का अभी मौका नहीं मिला।
कई यात्रियों ने ट्वीट कर मामले की शिकायत रेल मंत्री तक से भी की है।