Rajasthan : 261 नायब तहसीलदार की तबादला सूची जारी

Rajasthan : 261 नायब तहसीलदार की तबादला सूची जारी

राजस्थान में शनिवार देर शाम 261 नायब तहसीलदार की तबादला सूची जारी होने के बाद संभाग के सवाईमाधोपुर प्रशासन में हुआ बदलाव। तबादला सूची में सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, मलारना डूंगर, चौथ का बरवाड़ा सहित कई उप तहसीलों में नायब तहसीलदार बदले गए। नए आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार सत्य प्रकाश गुप्ता को मलारना डूंगर, नायब तहसीलदार हरकेश मीणा को एसडीएम ऑफिस भुसावर, नायब तहसीलदार सुरेश चंद जैन को चौथ का बरवाड़ा, तहसीलदार सुरेश नारायण बैरवा को सवाईमाधोपुर, नायब तहसीलदार सियाराम बैरवा को उप तहसील टोडरा ट्रांसफर किया गया है। सुरज्ञान सिंह को नायब तहसीलदार एसडीम ऑफिस गंगापुर सिटी से नायब तहसीलदार उप तहसील बहरावंडा कला लगाया है। इसी तरह हंसराज मीणा को नायब तहसीलदार मलारना डूंगर से नायब तहसीलदार उप तहसील बनेठा,घनश्याम मीणा को नायब तहसीलदार गंगापुर सिटी तहसील से नायब तहसीलदार हिंडौन सिटी तहसील,भारत भूषण जैन को नायब तहसीलदार हिंडौन सिटी से नायब तहसीलदार गंगापुर सिटी तहसील लगाया गया है।