Rajasthan : सीएम अशोक गहलोत ने दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। पुरानी पेंशन योजना को राष्ट्रीय मुद्दा बनाया जाए।

सीएम अशोक गहलोत ने दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। पुरानी पेंशन योजना को राष्ट्रीय मुद्दा बनाया जाए।

गहलोत की राहुल प्रियंका से मुलाकात:
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 27 फरवरी को दिल्ली प्रवास पर रहे। गहलोत ने दिल्ली प्रवास में राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में पांच राज्यों के चुनाव परिणामों को लेकर विचार विमर्श हुआ। यानी चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस की स्थिति पर विचार किया गया। राजस्थान में जुलाई माह में राज्य सभा की चार सीटों के लिए चुनाव होना है। इन चुनावों को लेकर भी बैठक में विचार विमर्श हुआ। गहलोत ने हाल ही में प्रस्तुत बजट के बारे में भी राहुल और प्रियंका को जानकारी दी। इस मुलाकात के बाद मीडिया से संवाद करते हुए गहलोत ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को राष्ट्रीय मुद्दा बनना चाहिए।
राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दिया। यानी जो कर्मचारी वर्ष 2004 में नियुक्ति हुआ है उसे भी सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन मिलेगी। गहलोत ने कहा कि पेंशन योजना सरकारी कर्मचारी को सुरक्षा प्रदान करती है। कर्मचारी को यह पता होता है कि सेवानिवृत्ति के बाद उसे प्रतिमाह पेंशन के रूप में एक निश्चित राशि मिलेगी। ऐसी स्थिति में वह अपने सेवाकाल के दौरान मन लगाकर काम करता है।
सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही केंद्र सरकार ने सुरक्षा बलों पेंशन योजना को समाप्त नहीं किया। इसी प्रकार न्यायिक क्षेत्र के कार्मिकों को भी सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन का प्रावधान रखा गया है। सिर्फ सरकार के कर्मचारियों को ही पेंशन से वंचित किया जाना उचित नहीं है। कई राज्यों ने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए कमेटियां बनाई है। लेकिन राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर पूरे देश में पहल की है।