Rajasthan : सालासर प्रवेश द्वार को गिराने के विवाद में आई सियासत, भाजपा ने बड़े आदोंलन की दी चेतावनी।

Rajasthan : सालासर प्रवेश द्वार को गिराने के विवाद में आई सियासत, भाजपा ने बड़े

आदोंलन की दी चेतावनी।

चूरू जिले के सुजानगढ़ मे सालासर जाने वाली सड़क पर स्थित प्रवेश द्वार को गिराने के विवाद में अब केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर तंज कसा है। शेखावत ने ट्वीट कर इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस को हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने में आनंद आता है। उन्होंने लिखा कि प्रभु श्रीराम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस अपना अस्तित्व खतरे में देख मंदिर जाने का दिखावा करने लगी, लेकिन असलियत छिपाए नहीं छिपती।उनका कहना है कि सुजानगढ़ में प्रवेश द्वार को गिराते हुए यह ध्यान नहीं रखा गया कि वहां राम दरबार बना हुआ है। इस तरीके को कौन सच्चा हिंदू स्वीकार करेगा। जहां कांग्रेस राज होता है वहीं यह सब क्यों होता है।
यह है पूरा मामला।
चूरू जिले के सालासर-सुजानगढ़ में राम दरबार की मूर्ति लगे द्वार को बुलडोजर से ध्वस्त करने का मामला सामने आया है। फोरलेन बनाने के लिए इस रोड को चौड़ा किया जाना था। इसीलिए पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों ने इस गेट को 15 मार्च की रात को ध्वस्त कर दिया था। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा ने मामले को लेकर चूरू विधायक आवास पर प्रेसवार्ता कर जिले में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। उनकी मांग है कि ध्वस्त हुए रामदरबार प्रवेश द्वार को पुनः स्थापित करने और दोषियों पर कार्रवाई जल्द से जल्द की जाए। प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर कई आरोप-प्रत्यारोप लगाए। उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने इस सम्बंध में आंदोलन करने तथा इस मामले को राजस्थान विधनसभा में उठाने की चेतावनी दी है।