Rajasthan : राजस्थान राज्य महिला आयोग में अब फरियादियों को मिलेगी राहत, कार्यालय परिसर में खुलेगी ‘‘इंदिरा रसोई’’।

Rajasthan : राजस्थान राज्य महिला आयोग में अब फरियादियों को मिलेगी राहत,

कार्यालय परिसर में खुलेगी ‘‘इंदिरा रसोई’’।

Rajasthan : राजस्थान राज्य महिला आयोग के कार्यालय में अपनी परिवेदनाएं लेकर आने वाली पीड़ित महिलाओं एवं बच्चों को अब थकान एवं भूख-प्यास से परेशान नहीं होना पड़ेगा। शीघ्र ही कार्यालय परिसर में ’’इंदिरा रसोई’’ का संचालन होने जा रहा है। आयोग अध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज चिश्ती ने बताया कि कार्यालय में दूर-दराज के शहरों तथा गांवों से महिलाएं लम्बी यात्रा करके पहुंचती हैं। आयोग कार्यालय के आस-पास सस्ते-किफायती भोजन की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें भूख रहना पड़ता है। श्रीमती चिश्ती ने इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिख कर आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रस्तावित नवीन इंदिरा रसोइयों में से एक रसोई राजस्थान राज्य महिला आयोग कार्यालय परिसर में खोलने के लिए स्वायत शासन विभाग को निर्देशित किया। आयोग अध्यक्ष ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।