Rajasthan : भाजपा सांसद सीपी जोशी ने छोड़ा तीर, कहा चुनावी साल में गहलोत की जगह होगा दूसरा सीएम।

Rajasthan : भाजपा सांसद सीपी जोशी ने छोड़ा तीर, कहा चुनावी साल में गहलोत

की जगह होगा दूसरा सीएम।

बीजेपी सांसद और प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद चिन्ता में हैं, क्योंकि लास्ट के एक साल में मुख्यमंत्री बदलने वाला है। इसलीए गहलोत इधर-उधर के बयान देते हैं। गहलोत ने कहा था कि पिछले दिनों राजस्थान में ओल्ड पेंशन योजना लागू करने के फैसले ने मोदी सरकार को चिन्ता में डाल दिया है। मीडिया के इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद सीपी जोशी ने यह बात कही। उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि ऐसी चर्चाएं हैं इसलिए मुख्यमंत्री खुद चिन्ता में हैं और इस तरह के बयान देते हैं। जिस तरह सचिन पायलट का दिल्ली आना-जाना और उनकी सक्रियता बनी हुई है। दिल्ली में चर्चा यह है कि वर्तमान में 20 सीटें भी कांग्रेस पार्टी की नहीं आ रही है। तो थोड़ी-बहुत सीटें बढ़ाने के लिए कुछ परिवर्तन की कोशिश चल रही है। हालांकि 2023 में कांग्रेस सत्ता में नहीं आने वाली है।

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री ने श्री एन.बीरेन सिंह को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी

कांग्रेस सीटें बढ़ाने के लिए आखिरी साल में बदलने जा रही सीएम

बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान सांसद सीपी जोशी ने दिल्ली में सियासी चर्चाओं को लेकर यह खुलासा किया। उन्होंने कहा राजस्थान में कांग्रेस पार्टी अपनी सीटें बढ़़ाने के लिए आखिरी साल में सीएम बदलने जा रही है। सीपी जोशी ने प्रेसवार्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए बुलाई थी। इससे पहले उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में हर विभाग में बजट को बढाया गया है। नई योजनाएं लाकर गरीबों का जीवन स्तर सुधारा गया है। केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यकाल से हर वर्ग खुश है। 80 करोड़ लोगों को राशन बांटने का ऐतिहासिक काम केवल मौजूदा केन्द्र सरकार ने ही किया है। लाखों लोगों के जन-धन खाते खुलवाए गए हैं। उज्जवला योजना से महिलाओं को फायदा हुआ है। आयुष्मान भारत योजना में लोगों का मुफ्त इलाज हो रहा है।