Rajasthan : अब राज्य सरकार करेगी अमरीका सिंह के खिलाफ सीधी कार्यवाही।

Rajasthan : अब राज्य सरकार करेगी अमरीका सिंह के खिलाफ सीधी कार्यवाही।

प्रोफेसर अमेरिका सिंह के खिलाफ उच्च शिक्षा विभाग ने अशोक नगर थाना में FIR दर्ज करा दी है। सिंह पर गुरुकुल निजी विश्वविद्यालय की गलत रिपोर्ट देने का आरोप है। इस मामले में राज्य सरकार ने राज्यपाल को मंगलवार रात 8 बजे तक निलम्बित करने का समय दिया था। यह समय सीमा खत्म होने पर उच्च शिक्षा विभाग ने 120B,  420, 467, 468, 469, 470, 471 IPC की धाराओं में  अशोक नगर थाने में केस दर्ज करा दिया है।
इन धाराओं में केस दर्ज होने के बाद अब राज्य सरकार कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह के खिलाफ सीधी कार्यवाही कर सकेगी।