Rajasthan : सवाई माधोपुर, टोंक एवं करौली जिलो में 100 गाइड होंगे नियुक्त

Rajasthan : सवाई माधोपुर, टोंक एवं करौली जिलो में 100 गाइड होंगे नियुक्त

सवाई माधोपुर, 23 मई। सवाई माधोपुर, टोंक एवं करौली जिलों के पर्यटन स्थलों पर अब जल्द ही गाइड नियुक्त किये जाएंगे, जो पर्यटको को सम्बन्धित पर्यटन स्थल की पूरी जानकारी दे सकेंगे। तीनो जिलो में लगभग 100 गाइडो को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने पर्यटन गाइड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 25 मई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये है।
पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद चयनित गाइडों को स्थानीय स्तर के परिचय पत्र जारी किये जा सकेंगे। उन्होंने बताया है कि दोनो जिलो में वर्तमान में कम गाइड होने से पर्यटकों को पर्यटन स्थल के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाती है। इसी को देखते हुए अब विभाग नये गाइडो का प्रशिक्षण करवा रहा है। इससे यहाँ आने वाले देशी-विदेशी पर्यटको को इन केन्द्रो की जानकारी मिल सकेगी। गाइड होने के बाद पर्यटन केन्द्रो पर पर्यटक भी बढ़ेंगे। सवाई माधोपुर जिले में काफी पर्यटन स्थल है। अभी तक इनका प्रचार-प्रसार व्यापक तरीके से नहीं होने से यहाँ पर विदेशी पयटकों की संख्या कम रहती है। गाइड प्रशिक्षण होने के बाद नये गाईडों को भी कार्य मिल सकेगा एवं पर्यटकों की संख्या में बढोतरी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए आवेदन https://www.tourism.rajasthan.gov.in https://www.ihmjaipur.com की बेबसाइट पर जाकर 25 मई 2022 तक किये जा सकते हैं।