Ajmer : शादी का झांसा देकर विवाहिता से किया दुष्कर्म।

Ajmer : शादी का झांसा देकर विवाहिता से किया दुष्कर्म।

अजमेर : एक विवाहिता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने विवाहिता को बहला-फुसलाकर अलग-अलग जगह पर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने इस संबंध में गंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंज थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र की पीड़िता ने थाने पर उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करवाई की 12 मार्च 2022 को रात 1 बजे उसके ससुराल में गजराज रावत नाम का व्यक्ति पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर अपनी धर्म की बहन के पास ले गया। जहां उसने 2 से 3 दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि उसके बाद वह उसे किसी होटल में ले गया और होटल के बाद किशनगढ़ में ले जाकर किराए के मकान में रखा। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी गजरात रावत से जब उसकी मां ने उसे शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने जब उसे घर बुलाया और शादी के लिए बोला तो आरोपी गजराज ने उसे शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी द्वारा उसे बहला-फुसलाकर महिला थाने में उसके पति के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ रामअवतार द्वारा की जा रही है। सीओ रामअवतार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाने के साथ ही मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।