Gangapur City: उप कारागृह गंगापुर सिटी का निरीक्षण कर बंदियो को दी गई, कानूनी अधिकारो की जानकारी

 राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार बुधवार को जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर अतुल कुमार सक्सेना एवं जिला विधिक सवेा प्राधिकरण सचिव महेन्द्र कुमार ढाबी ने उप कारागृह गंगापुर सिटी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर ने निरीक्षण के दौरान उप कारागृह में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, पीने के पानी की सुविधा, रसोई-घर एवं बैरको की साफ-सफाई व सदिर्यों में रहने की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की तथा उप कारागृह के रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की साफ-सफाई के निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान बीमार बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए।
मौके पर उपस्थित मुख्य प्रहरी विदेश कुमार ने बताया कि उप कारागृह में पुरूष बंदियो हेतु 04 एवं महिला बंदी हेतु 01 बैरक है। निरीक्षण के दौरान उप कारागृह में कुल 50 बंदी पाये गये तथा कोई भी महिला बंदी नही पाई गई ।
उप कारागृह में प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से भी पूछताछ कर निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार, बंदीजन एवं विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर संतोष कुमार पैनल अधिवक्ता मय कारागृह स्टाफ उपस्थित थे।