Jaipur : जयपुर में टला आगजनी का बड़ा हादसा।

Jaipur : जयपुर में टला आगजनी का बड़ा हादसा।

होटल में लगी आग से बड़ा हादसा टल गया। यहां 17 गैस सिलेंडर रखे थे। अगर सिलेंडरों ने आग पकड़ ली होती तो पूरा इलाका दहल उठता। आग में 2.50 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। आग जयपुर में एमआई रोड पर गुरुवार तड़के चाणक्य होटल के रूफ टॉप पर नाइट जार बार और रेस्टोरेंट में लगी थी।

होटल मैनेजर भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि गुरुवार तड़के 3 बजे होटल में ठहरे कुछ लोगों के कमरे तक आग पहुंची तो वे चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागे। स्टाफ ने चेक किया तो होटल के रूफ टॉप पर आग लगी थी। होटल में रुके गेस्ट को तुरंत बाहर निकाला गया। महज 15 मिनट में पूरा होटल खाली करवा दिया गया।

होटल में रखे सिलेंडर को बाहर निकाला
होटल के रूफ टॉप पर साल 2018 में होटल नाइट जार शुरू हुआ था। दो मंजिला होटल में 52 कमरे है। हादसे के वक्त होटल के 27 रूम बुक थे, जिसमें 60 से अधिक लोग ठहरे थे। होटल के गार्ड महेन्द्र सिंह का कहना है कि 12 से 15 लोगों का स्टाफ मौजूद था। आग लगने का पता चलते ही कर्मचारियों ने तुरंत होटल में रखे 17 गैस सिलेंडर को बाहर निकाला। अगर आग गैस सिलेंडरों तक पहुंच जाती तो पूरा इलाका दहल उठता। गनीमत रही समय रहते गैस सिलेंडर बाहर निकाल लिए गए।

यह भी पढ़ें :   श्रम राज्य मंत्री ने दी मृतक व घायलों के परिजनों को सांत्वना

धमाके पर धमाके, धुआं से भरा होटल
होटल में मौजूद स्टाफ रात को तीनों मंजिल पर राउंड लगाता है। बुधवार रात करीब ढाई बजे तक सब कुछ ठीक था। इसके बाद ही आग लगी। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग तेजी से फैली और धमाके की आवाज आने लगी। कांच टूटकर गिरने की थी।

 

बार और रेस्टोरेंट की आग से होटल के 4 कमरों में आग लगी। आग से रूम में रखा सामान जल गया। होटल में चारों ओर धुआं हो गया।
बार और रेस्टोरेंट की आग से होटल के 4 कमरों में आग लगी। आग से रूम में रखा सामान जल गया। होटल में चारों ओर धुआं हो गया।

रूम से सामान गायब, चार कमरे जले
बार और रेस्टोरेंट की आग से होटल के 4 कमरों में आग लगी। आग से रूम में रखा सामान जल गया। होटल में ठहरे अहमदाबाद के व्यापारी किवन मोदी ने बताया कि वह बुधवार रात को रुके थे। आग लगने से भगदड़ मच गई। होटल के स्टाफ ने कहा- आप बाहर निकल जाइए। जो आपका सामान रह जाएगा, उसकी जिम्मेदारी हमारी है। मेरा 65 हजार कीमत का मोबाइल व बेटे का वॉयलेट वहीं रह गया। सुबह होटल के रूम में संभालने गए तो गायब मिले। होटल स्टाफ से संपर्क करने पर कोई रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। पंजाब के व्यापारी का भी मोबाइल व अन्य सामान गायब था। सुबह 11 बजे फ्लाइट होने के कारण वह बिना पुलिस रिपोर्ट के निकल गया। ऐसे ही कई गेस्ट का सामान चोरी हुआ है।