Karauli : सड़क दुर्घटना में स्कार्पियो सवार 6 लोग घायल

Karauli : सड़क दुर्घटना में स्कार्पियो सवार 6 लोग घायल

राजस्थान में करौली के कैला देवी से दर्शन कर लौट रहे मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी एक स्कॉर्पियो कार के NH-23 पर कोंडर मोड़ के पास हाईवे से नीचे गहरे नाले में गिर जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। स्कॉर्पियो के चालक को नींद आने के कारण हुई इस सड़क दुर्घटना में स्कार्पियो सवार 6 लोग घायल हो गए जिनका करौली हॉस्पिटल में उपचार जारी है। बताया गया कि दर्शन सिंह पुत्र ख्यालीराम निवासी ढोंड थाना पिंडाखेर जिला दतिया मध्यप्रदेश अपने परिवार सहित कैला देवी के दर्शन करने आया था। शुक्रवार को कैला देवी के दर्शन करने के बाद परिवार वापस लौट रहा था। लौटते समय हरिराम (30) पुत्र ख्यालीराम स्कॉर्पियो चला रहा था। स्कॉर्पियो के करौली धौलपुर मार्ग पर NH-23 पर भिंड पुरा पाटौरन के पास पहुंचते ही ड्राइवर को अचानक नींद आ गई जिससे कार हाईवे से नीचे उतर कर कुदन्ना के गहरे नाले में गिर गई। स्कॉर्पियो के नाले में गिरते चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को जैसे-तैसे स्कॉर्पियो से बाहर निकाला और सदर थाना पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायलों को एंबुलेंस और विभिन्न वाहनों की मदद से करौली हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे में घायलो के नाम भारती (30) पत्नी हरिराम, खुशबू (23) पत्नी दर्शन, रोहिणी (7) पुत्री हरिराम, धनीराम (42) पुत्र परम, नस्पा (4) पुत्री दर्शन और दर्शन (25) पुत्र ख्यालीराम बताये गए है।