Karauli : 1000 रूपये के ईनामी सामूहिक दुष्कर्म करने के दो विधि से संधर्षरत किशोर निरूद्व – बालघाट 

1000 रूपये के ईनामी सामूहिक दुष्कर्म करने के दो विधि से संधर्षरत किशोर निरूद्व – बालघाट 
पुलिस अधीक्षक करौली श्री नारायण टोगस के निर्देशन में जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु एवं महिला/बालको सम्बंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी बालघाट धर्म सिंह उप निरीक्षक मय टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दो ईनामी विधि से संघर्षरत किशोरों को निरूद्व किया गया।
एक माह से द्ुष्कर्म करने का फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त में – करौली 
पुलिस अधीक्षक करौली श्री नारायण टोगस के निर्देशन में जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु एवं महिला/बालको सम्बंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी महिला थाना करौली छवि फौजदार उप निरीक्षक मय टीम द्वारा दुष्कर्म के प्रकरण में एक माह से फरार आरोपी विजय सिंह पुत्र रायसिंह जाति मीना निवासी सांथलपुर थाना लांगरा को गिरफ्तार किया गया।
नबालिग का अपहरण कर द्ुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में – हिण्डौन 
पुलिस अधीक्षक करौली श्री नारायण टोगस के निर्देशन में जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु एवं महिला/बालको सम्बंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी सदर हिण्डौन बालकृष्ण उप निरीक्षक मय टीम द्वारा दुष्कर्म के प्रकरण का मुख्य आरोपी संजय पुत्र काडूराम जाति जाटव निवासी दानालपुर थाना श्रीमहावीर जी को गिरफ्तार किया गया।
दो वारण्टी गिरफ्तार – हिण्डौन 
जिला पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान ‘‘ऑपरेशन वाण्टेड‘‘ के तहत थानाधिकारी सदर हिण्डौन बालकृष्ण उप निरीक्षक मय टीम द्वारा वारण्टी पांची पत्नि पप्पू एवं पप्पू पुत्र मिश्रा जातियान जाटव निवासीयान बनकी थाना सदर हिण्डौन को गिरफ्तार किया गया।
शांति भंग करने पर सात आरोपी गिरफ्तार 
जिला पुलिस द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए शान्ति भंग करने पर आरोपी श्योदान, अलकेन्द्र, रविन्द्र, रामसिंह, रामनिवास, हरकेश एवं पूरनसिंह को गिरफ्तार किया गया।