Karauli: गरीबों के हक पर डाका मारने वाले सरकारी कार्मिकों के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्यवाही, दर्ज करवाई जायेगी FIR-जिला कलेक्टर।

करौली : जिले में गरीबों के हक पर डांका मारने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ अब निलंबन की कारवाई के साथ साथ पुलिस मे भी मामला दर्ज कराया जायेगा। दरअसल सरकारी कर्मचारियों की खाद सुरक्षा योजना के तहत गेहूं उठाने की जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने भी कडी नाराजगी जाहिर की है और जिला रसद अधिकारी को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जिला रसद अधिकारी को निर्देशित किया है कि जिले मे जिन सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा पात्र नही होते हुए भी अवैध रूप से खाद्य सुरक्षा योजना के गरीबो के हक का गेहूं का उठाव किया है।

यह भी पढ़ें :   Karauli : सांसद डॉक्टर किरोड़ीलाल को जेड प्लस सुरक्षा देने की उठने लगी मांग।

उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए आगामी 10 दिवस मे रिकवरी राशि वसूल करें। जिला कलक्टर ने जिला रसद अधिकारी को अवैध रूप से खाद्य सुरक्षा योजना के गरीबो के हक का गेहूं का उठाव करने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध थाने मे एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश देते हुए अवैध रूप से लाभ लेने वाले अधिकारियो व कर्मचारियो के निलंबन हेतु प्रस्ताव तैयार कर उनके पैतृक विभाग को भिजवाने के निर्देश भी दिये है। जिला रसद अधिकारी रामसिंह मीना ने बताया कि जिले मे अब तक 2764 सरकारी कर्मचारियो व अधिकारियों मे से 2221 से वसूली हुई है शेष 543 सरकारी अधिकारी व कर्मचारी जिनको नोटिस जारी किये जाने के बाबजूद भी रिकवरी राशि जमा नही करवाई है। ऐसे 543 कर्मचारियों से 10 दिवस मे रिकवरी राशि वसूली के साथ साथ एफआईआर दर्ज कराने एवं निलंबन हेतु कार्यवाही प्रारंभ की जायेगी।