Karauli : उपस्वास्थ्य केन्द्र, आयुष चिकित्सालय, पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय हेतु भूमि आरक्षित

Karauli : उपस्वास्थ्य केन्द्र, आयुष चिकित्सालय, पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय हेतु भूमि आरक्षित

करौली, 7 अप्रेल। जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत ने एक आदेश जारी कर बताया कि
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी राजकीय आयुर्वेद औषधालय घाटा मेहन्दीपुर की मांग पर ग्राम त्रिशुल टोडाभीम की भूमि खसरा नं. 321 रकबा 0.09 हैक्टेयर किस्म चारागाह, खसरा नं. 322 रकबा 0.06 हैक्टेयर, खसरा नं. 332 रकबा 0.07 हैक्टेयर किस्म सिवायचक कुल किता 3 रकबा 0.22 हैक्टेयर भूमि की किस्म आयुष चिकित्सालय टोडाभीम हेतु आयुर्वेद विभाग को विभिन्न शर्तो पर आवंटित की जाती है।
इसी प्रकार चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महस्वा की मांग पर ग्राम अययापुरा तहसील टोडाभीम की भूमि खसरा नं. 1691/2214 रकबा 0.56 हैक्टेयर किस्म मे से 0.10 हैक्टेयर भूमि उपस्वास्थ्य केन्द्र किरवाडा के भवन निर्माण हेतु चिकित्सा विभाग को विभिन्न शर्ताे पर आवंटित की जाती है।
इसी प्रकार थानाधिकारी पुलिस थाना सपोटरा की मांग पर ग्राम गोपीपुरा तहसील सपोटरा की भूमि खसरा नं. 168/117 रकबा 2 बीघा 4 विस्वा किस्म सिवायचक पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय सपोटरा के भवन निर्माण हेतु पुलिस विभाग को विभिन्न शर्ताे पर आवंटित की जाती है। इस संबंध मे जिला कलक्टर ने संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस उप अधीक्षक, संबंधित थानाधिकारी, सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश भी प्रदान किये है।