Kota : डॉ अनिल उपाध्याय सेवानिवृत्त, 36 साल दी सेवाएं

Kota : डॉ अनिल उपाध्याय सेवानिवृत्त, 36 साल दी सेवाएं

Kota Rail News :  अपनी 36 साल की गरिमापूर्ण सेवा देकर डॉक्टर अनिल उपाध्याय बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। उपाध्याय ने 65 साल तक रेलवे में अपनी सेवाएं दीं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले अनिल के पिता रतलाम में सीटीआई थे। रतलाम में पढ़ाई के बाद अनिल ने इंदौर से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। इसके बाद अनिल ने कुछ समय नसीराबाद और सीकर में अपनीं सेवाएं दीं। इसके बाद अनिल कोटा गए। इसके बाद से अनिल लगातार कोटा में रहे। इस दौरान अनिल ने कार्यकारी के रुप में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पद भी संभाला।
सेवानिवृत्ति रेलवे अस्पताल स्टाफ ने अनिल को भावभीनी विदाई दी। रेलवे मजदूर संघ ने भी फूल मालाएं पहनाकर उपाध्याय का जोरदार स्वागत किया। कर्मचारियों के बीच अनिल अपनी मिलनसारी के लिए जाने जाते रहेंगे।