Kota: पुलिस ने कबुली महिला से गैंग रेप की बात 
Kota: पुलिस ने कबुली महिला से गैंग रेप की बात 

Kota: पुलिस ने कबुली महिला से गैंग रेप की बात 

Kota: पुलिस ने कबुली महिला से गैंग रेप की बात

कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई महिला से गैंग रेप की बात आखिरकार पुलिस ने दूसरे दिन रविवार को कबुल कर ली। हांलाकि पुलिस ने आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी।
थानाधिकारी रामसिंह बैरवा ने बताया कि सोमवार को कोर्ट में महिला के बयान कराए जा सकते हैं। महिला को फिलहाल नारी शाला में रखा गया है। रामसिंह ने बताया कि महिला कोटा से बाहर की है। कोटा किसी काम से पहुंची महिला का रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा रेप करने की शिकायत मिली है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं मामले में सूत्रों ने बताया कि कुछ आरोपी हिरासत में हो सकते हैं। संभवत: बाकि अरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इसका खुलासा करे। इन आरोपियों में इमरोज, आरिफ, कमलेश और दिपू आदि शामिल हो सकते हैं। शुक्रवार रात इन युवकों को कुंए के आस-पास देखा गया था।
यह है मामला
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात कुछ युवकों ने एक महिला से सामुहिक दुष्कर्म किया था। इस घटना को रेलवे कॉलोनी उडिय़ा बस्ती नहर के पास विद्युत रिसिविंग सब स्टेशन के सामने स्थित कुंए पर अंजाम दिया गया था। यह एक रेलवे का कुंआ है। यहां से कॉलोनी में पानी सप्लाई होता है।
सूत्रों ने बताया कि एक युवक एक महिला को लेकर इस कुंए पर पहुंचा था। यहां पर इस युवक ने महिला से जबरन संबंध बना लिए। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे उडिय़ा बस्ती के अन्य युवकों ने भी महिला कर रेप कर दिया। इसके बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए।
शनिवार को महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सूचना पर रेलवे कॉलानी और भीमगंजमंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने उडिय़ा बस्ती के कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
हालांकि पुलिस द्वारा शनिवार देर रात तक ऐसी किसी घटना से इनकार करती रही। लेकिन  इस गैंग रेप का खुलासा किया था। इसके बाद पुलिस का इस घटना से इनकार करना मुश्किल हो गया।