Sawai Madhopur : महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों ने डीजे की धुन पर जमकर लगाए ठुमके

Sawai Madhopur : महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों ने डीजे की धुन पर जमकर लगाए ठुमके

राजस्थान के सवाई माधोपुर में महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों ने डीजे की धुन पर जमकर ठुमके लगाए। राजस्थानी और हरियाणवी गानों पर महिला पुलिसकर्मियों को थिरकते देख वहां मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी खुद को नहीं रोक पाई। वे भी उनके साथ डांस करने लगी। वहां मौजूद अधिकारियों ने भी इनका हौसला बढ़ाया। बताया गया कि जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता विभाग सवाईमाधोपुर की ओर से पुलिस परेड ग्राउंड में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ये इवेंट आयोजित किया गया था। इसमें महिला पुलिसकर्मियों के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिला पीटीआई शामिल हुई थी। इस आयोजन का मकसद जिले में सरकारी सेवाओं में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान और प्रोत्साहित करना था। लेडी कॉन्स्टेबल की मनुहार पर रवाजंना डूंगर थानाधिकारी कुसुमलता मीणा भी मंच से नीचे आईं और ग्रुप के साथ करीब 20 मिनट तक कई गानों पर डांस किया।

यह भी पढ़ें :   सांसद जौनपुरिया राज्य सरकार पर जमकर बरसे