Sawai Madhopur : पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला, जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, उप वन संरक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा, सहायक वन संरक्षक प्रथम संजीव कुमार शर्मा, यूआईटी सचिव महेन्द्र मीना, तहसीलदार सवाई माधोपुर प्रीति मीना सहित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के कार्मिकों ने पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।