डबल मास्क पहनने में कई लोग कर रहे हैं गलतियां, जानिए क्या है सही तरीका

डबल मास्क पहनने में कई लोग कर रहे हैं गलतियां, जानिए क्या है सही तरीका

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच डॉक्टर संक्रमण से बचने के लिए मास्क को सबसे उपयोगी मान रहे है। इसी कड़ी में अब डॉक्टर डबल मास्क लगाने की सलाह भी दे रहे हैं। यानी अगर आप घर से बाहर निकलते हैं तो एक की जगह दो मास्क पहनकर बाहर जाएं। दो मास्क संक्रमण को रोकने में काफी हद तक कारगर है। कई लोग ऐसा कर भी रहे हैं। लेकिन डबल मास्क लगाने का भी एक तरीका है। जिसे कम लोग ही जानते हैं। आइये जानते हैं सही तरीका।

डबल मास्क में कॉटन और सर्जिकल मास्क का पेयर पहने

मालूम हो कि सरकार ने जो जानकारी दी है उसमें यह कहा गया है कि अगर आप डबल मास्क पहनते हैं तो आप कोरोना के नए स्ट्रेन से बच सकते हैं। ऐसे में अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं और डबल मास्क लगा रहे हैं तो इसमें आपको एक कॉटन का मास्क और एक सर्जिकल मास्क लेना होता है। डबल मास्क में कॉटन और सर्जिकल मास्क का पेयर ही कारगर होता है।

यह भी पढ़ें :   केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की

दो मास्क एक ही प्रकार के नहीं होने चाहिए

कई लोग डबल मास्क के चक्कर में दो सर्जिकल मास्क लगा लेते हैं या फिर दो कॉटन मास्क लगा लेते हैं। यह तरीका संक्रमण को रोकने के लिए कारगर नहीं है। इसके लिए दोनों मास्क को अलग-अलग क्वालिटी का होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें :   आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के बीच की खाई को पाटने के लिए, साइबर हमलों और सूचना युद्ध जैसे उभरते खतरों का मुकाबला करने के लिए समन्वित अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों की आवश्यकता : रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में 60वें राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज पाठ्यक्रम के स्नातक अधिकारियों से कहा

ये है मास्क लगाने का सही तरीका

डबल मास्क लगाने के लिए सबसे पहले आप सर्जिकल मास्क को लें और उसके रबर में गांठ बांध दें, ताकि वो टाइट रहे। इसके बाद कानों को अंदर की ओर मोड़कर उसे पहन लें। इसके बाद उपर से कॉर्ट का मास्क लगा लें। डॉक्टरों ने इस तरीके को सबसे सटीक माना है।

N-95 अकेला ही कारगर

कई लोग ज्यादा केयर के चक्कर में डबल N-95 मास्क पहन लते हैं। डॉक्टरों ने इसे गलत माना है। N-95 मास्क अकेले ही संक्रमण से बचाने के लिए कारगर है। साथ ही जब भी सर्जिकल मास्क को पहने हमें हमेशा ख्याल रहे कि इसे नीचे पहनना है। आप कभी भी इसे कॉटन मास्क के ऊपर ना पहनें।