भारतीय नौसेना के कर्मियों को मर्चेंट नेवी में परिवर्तित करने के लिए नौवहन महानिदेशालय और भारतीय नौसेना के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के तहत नौवहन महानिदेशालय ने डीजीएस आदेश संख्या 17, दिनांक 20 जून 2022 जारी किया है जिसमें भारतीय नौसेना कर्मियों के लिए मर्चेंट नेवी में 16 परिवर्तन योजनाओं का विवरण दिया गया है। यह योजनाएं भारतीय नौसेना के साथ विस्तृत चर्चा के बाद तैयार की गई हैं।

ये योजनाएं अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के प्रशिक्षण प्रमाणन और निगरानी सम्मेलन के मानकों के अनुसार मर्चेंट जहाजों पर काम करने के लिए आवश्यक प्रमाणीकरण प्राप्त करके सेवानिवृत्त भारतीय नौसेना के कर्मियों को मर्चेंट नेवी में सुचारू रूप से परिवर्तित करने में सक्षम बनाती हैं।

यह भी पढ़ें :   स्वस्थ कार्यबल से बनेगा आत्मनिर्भर भारत: भूपेंद्र यादव

 

इन योजनाओं को लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर भारतीय नौसेना की ओर से वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, एवीएसएम, एनएम, कार्मिक प्रमुख और बंदरगाह जहाजरानी तथा जलमार्ग मंत्रालय के जहाजरानी महानिदेशालय की ओर से जहाजरानी महानिदेशक श्री अमिताभ कुमार हस्ताक्षर किए।

परिवर्तन (बदलाव) योजनाओं की कुछ प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:

यह भी पढ़ें :   राष्ट्रपति ने चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

इस योजना में भारतीय नौसेना द्वारा अपने अधिकारियों को दिए गए प्रशिक्षण की स्वीकृति और भारतीय नौसेना द्वारा जारी प्रमाण पत्र के आधार पर भारतीय नौसेना या मालवाहक जहाजों पर रेटिंग तथा समुद्री सेवा के अनुभव की परिकल्पना की गई है।

***

एमजी/एएम/एजी/ओपी