सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने नई दिल्ली स्थित पीडीयूएनआईपीपीडी में दिव्यांगजन को सहायता और सहायक उपकरण वितरित किए

आजादी का अमृत महोत्सव 75 और हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा उत्सव के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यक्रम विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक राष्ट्रीय संस्थान पंडित दीनदयाल उपाध्याय नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर फिजिकली डिसएबलिटीज (दिव्यांगजन) ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में 12 अगस्त, 2022 को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने संवाद एवं संबोधन में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मंत्री ने 110 जरूरतमंद दिव्यांगजनों के बीच सहायता और उपकरण वितरित किए।

यह भी पढ़ें :   संस्कृति मंत्रालय 22 मई, 2022 से 22 मई, 2023 तक राजा राम मोहन राय की 250वीं जयंती मनायेगा

 

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने दिव्यांगजनों को सहायता और सहायक उपकरण वितरित करते हुए दिव्यांगजनों की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। मंत्री ने कृत्रिम अंगों के निर्माण में नवीनतम प्रौद्योगिकी का उपयोग करने और नई की खोज करने का सुझाव दिया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रत्येक घर, वाहन आदि पर तिरंगा फहराकर जनता में देशभक्ति की भावना भरने की बात भी कही। उन्होंने कर्मचारियों और दिव्यांग लाभार्थियों को भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें :   भारतीय मानक ब्यूरो ने 2021-22 में देश भर के स्कूलों और कॉलेजों में 1037 मानक क्लब स्थापित किए

उन्होंने अन्य सरकारी विभागों को दिव्यांगजनों की जरूरतों के प्रति अधिक संवेदनशील बनाने पर भी जोर दिया।

***

एमजी/एएम/पीकेजे/एसएस