बायोटेक्नोलॉजी विभाग में लंबित मामलों के निस्तारण के लिये विशेष अभियान 2.0 की प्रमुख विशेषतायें

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीनस्थ बायोटेक्नोलॉजी विभाग दो अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर, 2022 तक ‘लंबित मामलों के निस्तारण का विशेष अभियान’ (एससीडीपीएम 2.0) चला रहा है। विभाग से सम्बंधित इमारत और परिसरों तथा स्वयात्तशासी संस्थाओं और सार्वजनिक उपक्रमों में स्वच्छता गतिविधियां चलाई जा रही हैं। यह अभियान 17 स्थानों (15 स्वायत्तशासी निकायों और दो सार्वजनिक उपक्रमों) में जारी है।

अभियान की उपलब्धियां और सफलतायें:- एससीडीपीएम 2.0 पोर्टल पर पहले और बाद में लिये गये फोटोग्राफों के आठ सेटों की अपलोडिंग, 28000 वर्ग फुट स्थान को खाली करना। इसके अलावा, स्क्रैप के निस्तारण से 23.5 लाख रुपये की आय भी इसमें शामिल है। लगभग 20 हजार फाइलों को समीक्षा की गई और उन्हें निस्तारण के लिये चिह्नित किया गया। सफलताओं की जानकारी नियमित रूप से विभागों, एआई और सार्वजनिक उपक्रमों के सोशल मीडिया हैंडलों पर दी जाती है। अब तक 48 ट्वीट किये गये या री-ट्वीट किये गये। यह काम डीएआरपीजी तथा अन्य मंत्रालय नियमित रूप से कर रहे हैं। एआई (कृत्रिम बौद्धिकता)/सार्वजनिक उपक्रमों के नोडल अधिकारी नियमित समीक्षायें कर रहे हैं, ताकि अभियान जारी रखा जा सके। अब तक ऐसी आठ समीक्षायें बैठकें आयोजित की जा चुकी है। डिजिटलीकरण पहल के रूप में ई-पोर्टल का विकास करके उसकी शुरूआत की गई। यह पोर्टल केंद्रीय बायोटेक्नोलॉजी केंद्र, फरीदाबाद के छात्रों से सम्बंधित सभी अकादमिक विषयों के समाधान के लिये केंद्र तथा सम्बद्ध संस्थानों में डीबीटी-एआई को अभियान के अंग के रूप में क्रियान्वित किया गया है।

यह भी पढ़ें :   केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रगति की समीक्षा करने के कार्य में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया, राज्य ईसीआरपी-II , 15वें एफसी अनुदान के तहत परियोजनाओं को पूरा करने में तेजी लाएंगे

 

 

 

एमजी/एएम/एकेपी