पिछले 24 घंटों में 56 लाख से अधिक (56,72,766) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 165.04 करोड़ (1,65,04,87,260) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,80,50,126 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
1,03,94,504
दूसरी खुराक
98,51,506
प्रीकॉशन खुराक
31,80,245
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
1,83,94,187
दूसरी खुराक
1,72,01,841
प्रीकॉशन खुराक
34,95,155
15-18 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
4,50,05,663
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
53,87,78,260
दूसरी खुराक
39,97,30,894
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
19,98,71,411
दूसरी खुराक
16,97,87,806
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
पहली खुराक
12,45,81,342
दूसरी खुराक
10,58,53,403
प्रीकॉशन खुराक
43,61,043
प्रीकॉशन खुराक
1,10,36,443
कुल
1,65,04,87,260
पिछले 24 घंटों में 3,35,939 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,83,60,710 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 93.89 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में 2,35,532 नए मरीज सामने आए हैं।
वर्तमान में 20,04,333 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 4.91 प्रतिशत हैं।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 17,59,434 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 72.57 करोड़ (72,57,74,705) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 16.89 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 13.39 प्रतिशत है।
*****
एमजी/एएम/एजे