इरेडा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

 

 

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लि. (इरेडा-आईआरईडीए) ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, जिसमें महिला कर्मियों का अभिनंदन किया गया तथा सभी कार्यक्षेत्रों में महिलाओं के नेतृत्व को प्रोत्साहन देने की भावना व्यक्त की गई।

सभी महिला कर्मियों को हार्दिक शुभकामनायें देते हुये इरेडा के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री प्रदीप कुमार दास ने कहा, “महिला कार्यबल को समर्थन देने के लिये इरेडा कई नीतियों पर अमल करता है, जैसे बच्चों की देखभाल के लिये अवकाश और मातृत्व अवकाश, आदि। कंपनी महिला कर्मियों को विशेष सुविधायें भी देती है, जैसे जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ (अंशकालिक) के साथ साप्ताहिक सलाह और महिला योग शिक्षक के साथ दैनिक योग सत्र। इसके अलावा, इरेडा इसके लिये भी प्रतिबद्ध है कि कंपनी में महिला कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिये हर स्तर पर नेतृत्व में लैंगिक समानता के उद्देश्य को पूरा किया जाये। उल्लेखनीय है कि इस समय कंपनी में महिला कर्मियों की संख्या कुल कर्मियों का 24 प्रतिशत है।” इरेडा की मुख्य सतर्कता अधिकारी श्रीमती मनीषा सक्सेना और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें :   14 राज्यों को 7,183.42 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान जारी

 

समारोह के क्रम में इरेडा ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईटीसी) की पूर्व अध्यक्ष सुश्री प्रवीण महाजन (आईआरएस, 1976 बैच) के साथ एक विमर्श सत्र का भी आयोजन किया। वे पहली महिला हैं, जो सीबीआईटीसी की अध्यक्ष बनीं और अखिल भारतीय टेनिस संघ की अध्यक्ष बनने वाली भी वे पहली महिला रही हैं। सुश्री महाजन ने कंपनी की महिला कर्मियों के साथ अपने अनुभवों और नजरिये को साझा किया। रति फाइनेंस के संस्थापक श्री राहुल चांदलिया ने “इंडिया@75: फाइनेंशियल फ्रीडम फॉर विमेन” विषय पर प्रतिभागियों के साथ बातचीत की। इसी तरह सक्षम सोशल वेलफेयर सोसायटी की डॉ. ऋतु और डॉ. आरती ने “इंडिया@75: फ्रीडम फ्रॉम मेडिसिन्स” विषय पर महिलाओं को सम्बोधित किया। इरेडा की मुख्य सतर्कता अधिकारी श्रीमती मनीषा सक्सेना ने प्रेरक संवाद के जरिये महिला कर्मियों को प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें :   चीनी सीजन 2021-22 (अक्टूबर-सितंबर) के दौरान देश में चीनी की घरेलू उपलब्धता और कीमत में स्थिरता बनाये रखने के लिये, केंद्र सरकार ने एक जून, 2022 से प्रभावी चीनी निर्यात के नियमन का फैसला किया

कार्यक्रम “आजादी का अमृत महोत्सव” समारोह के क्रम में आयोजित किया गया था, जिसमें महिला कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की। इसका समापन महिला कर्मियों द्वारा पेश किये जाने वाले सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम से हुआ।

***

 

एमजी/एएम/एकेपी