Indian Railways: आरपीएफ के लिए उपलब्धि भर रहा 2023, 10 करोड़ का सोना और एक करोड़ की चांदी पकड़ी, 7 करोड़ की नागदी भी जप्त

Indian Railways: आरपीएफ के लिए उपलब्धि भर रहा 2023, 10 करोड़ का सोना और एक करोड़ की चांदी पकड़ी, 7 करोड़ की नागदी भी जप्त
Rail News. पश्चिम-मध्य रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के लिए साल 2023 उपलब्धियों भर रहा। इस दौरान आरपीएफ ने कोटा, जबलपुर और भोपाल मंडल में कार्रवाई करते हुए कुल 9 मामलों में 10 करोड़ 81 लाख 39 हजार 290 रुपए मूल्य का 12 किलो 65 ग्राम सोना और 11 मामलों में एक करोड़ 37 लाख 84 हजार 500 रुपए की 253.404 चांदी भी पकड़ी है। इन मामलों में आरपीएफ ने कुल 23 आरोपियों को पड़कर जीआरपी और आयकर विभाग के हवाले किया। इसके अलावा आरपीएफ ने 8 यात्रियों से 7 करोड़ 70 लाख 69 हजार 450 रुपए नगद भी जप्त किए। इसी तरह आरपीएफ ने 44 तस्करों के कब्जे से कुल 75 लाख 7 हजार 508 रुपए का अवैध मादक पदार्थ भी जप्त किए।
यात्रियों से वसूला तीन करोड़ जुर्माना
इसी तरह रेलवे नियम तोड़ने के आरोप में आरपीएफ ने 40 हजार 454 यात्रियों को पड़कर कोर्ट के जरिए कुल 3 करोड़ 41 लाख 28 हजार 540 रुपए का जुर्माना भी वसूला। इसके अलावा बिना ठोस कारण के चेन पुलिंग करने वाले 5 हजार 930 यात्रियों पर 33 लाख 71 हजार 915 रुपए का जुर्माना भी लगाया। साथ ही 17 हजार 193 अवैध वेंडरों से एक करोड़ 79 लाख 15 हजार 600 रुपए का जुर्माना भी वसूला।
2 करोड़ के अवैध टिकट पकड़े
इसके अलावा आरपीएफ ने 219 दलालों को गिरफ्तार कर 2 करोड़ 26 लाख 58 हजार 117 रुपए मूल्य के 15 हजार 713 ई-टिकट भी जप्त किए। साथ ही चोरी में गिरफ्तार 784 आरोपियों के कब्जे से कुल 34 लाख 28 हजार 789 रुपए की रेल संपत्ति भी बरामद की। इसी तरह चोरी के 206 आरोपियों को पकड़कर जीआरपी को सौंपते हुए 189 मामले भी हल किए। इसके अलावा अवैध हथियार के 14 तथा अवैध शराब परिवहन करते 79 यात्रियों को भी जीआरपी को सौंपा।
यात्रियों को लौटाया पौने दो करोड़ का सामान
इसी तरह आरपीएफ ने 774 यात्रियों को एक करोड़ 81 लाख 79 हजार 323 रुपए का खोया सामान भी लौटाया। इसके अलावा अकेले सफर करती 98 हजार 980 महिला यात्रियों की मदद करते हुए घर से भागे, अपहृत और बिछड़े 496 बालक-बालिकाओं को उनके परिजनों या चाईल्ड लाईन के सुपुर्द किया। इसके अलावा आरपीएफ में 20 यात्रियों की जान भी बचाई।