Rajasthan: आखिर अशोक गहलोत की जादूगरी क्यों सीखना चाहते हैं गजेंद्र सिंह शेखावत।

Rajasthan: आखिर अशोक गहलोत की जादूगरी क्यों सीखना चाहते हैं गजेंद्र सिंह शेखावत।

==================
क्यों सीखना चाहते हैं जादूगरी:
जोधपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि वे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर उनकी राजनीतिक जादूगरी सीखना चाहते हैं। शेखावत ने यह बात तब कही है जब उन्होंने गहलोत के विरुद्ध दिल्ली की अदालत में मानहानि का मुकदमा कर रखा है। गहलोत जब कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री थे, तब शेखावत के साथ उनकी व्यक्तिगत दुश्मनी रही। लेकिन अब जब गहलोत मुख्यमंत्री नहीं रहे, तब शेखावत चाहते हैं कि गहलोत से उनकी राजनीतिक जादूगरी सीखी जाए। सवाल उठता है कि शेखावत गहलोत की जादूगरी क्यों सीखना चाहते हैं? सब जानते हैं कि गहलोत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर मुख्यमंत्री का पद अपने पास बनाए रखा। गहलोत ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री का पद उन्हें नहीं छोड़ रहा है। गहलोत के मुख्यमंत्री रहते सबसे ज्यादा आलोचना शेखावत ने की थी। यह सही है कि राजस्थान में शेखावत भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे। लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बना कर गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं को चौंका दिया। क्या शेखावत अब मुख्यमंत्री बनने की जादूगरी अशोक गहलोत से सीखना चाहते हैं? शेखावत को यह समझना चाहिए कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पास है । मोदी और शाह की नजर सभी केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं पर है। जो शेखावत 25 नवंबर से पहले तक अशोक गहलोत को अपना दुश्मन मानते थे, आज वही शेखावत गहलोत से जादूगरी क्यों सीखना चाहते हैं? इस सवाल का जवाब भाजपा के नेता भी चाहते हैं।

यह भी पढ़ें :   Sawai Madhopur : पशु चिकित्सा उप केन्द्र मामडोली के भवन निर्माण के लिये भूमि आवंटित - बौंली 

Report By S.P.MITTAL