Rajasthan : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बेटियों पर बढ़ती ज्यादतियों की घटनाओं से गहलोत सरकार को घेरा।

Jaipur : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश मे दिनोंदिन बढ रही दुष्कर्म की घटनाओं और दंरिदंगी को लेकर गहलोत सरकार पर हमला बोला है। राजे ने कहा कि चूरू में असम की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म और डीडवाना में लापता महिला के साथ अमानवीयता की घटनाओं से प्रदेश एक बार फिर शर्मसार है। राजे ने कहा कि रोजाना बेटियां दरिंदों का शिकार हो रही हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। राज्य में महिलाओं की इससे बुरी हालत पहले कभी नहीं देखी गई।  पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने RPSC पर तंज कसते हुए कहा कि  RAS मुख्य परीक्षा-2021 के पाठ्यक्रम में बदलाव होने की वजह से अभियार्थी असमंजस मे है और तैयारी के लिए अतिरिक्त समय की मांग कर रहे हैं। लेकिन युवाओं की न्यायसंगत मांग को नहीं मानना हठधर्मिता दर्शाता है। राजे ने गहलोत सरकार से आंदोलनरत अभ्यर्थियों के हित में जल्द फैसला लेंने की अपील की है।