Rajasthan : जो राजस्थान का हित ना साध सके, वो काहे का मंत्री – गहलोत राजस्थान ने 25 सांसद जीताकर दिए हैं, राजस्थान का हमारा जलसंसाधन मंत्री बना है। कम से कम एक परियोजना को तो राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाएं। इतनी ही उसकी औकात नहीं है। वह काहे का मंत्री है, जो प्राइम मिनिस्टर को कन्वीन्स नहीं कर सके। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत पर यह तीखा हमला राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बोला है। ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट(ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के मुद्दे पर रीजनल कांफ्रेंस में गजेंद्र सिंह शेखावत और जलदाय मंत्री महेश …
Read More »Rajasthan : मर्दों का प्रदेश है, इसलिए राजस्थान बलात्कार के कृत्यों में देश में पहले नंबर पर है – शांति धारीवाल
Rajasthan : मर्दों का प्रदेश है, इसलिए राजस्थान बलात्कार के कृत्यों में देश में पहले नंबर पर है। मंत्री शांति धारीवाल के इस बयान पर कांग्रेस सरकार की मंत्री ममता भूपेश चुप क्यों हैं? गांधीवादी छवि वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में थोड़ी भी नैतिकता है तो धारीवाल को बर्खास्त करें-पूर्व मंत्री अनिता भदेल। ============= राजस्थान में गृह विभाग का प्रभार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास ही है, लेकिन पुलिस महकमे पर विधानसभा में जब कभी कोई बयान देना होता है तो गहलोत के सबसे भरोसेमंद नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ही गृहमंत्री के तौर पर बयान देते हैं। 9 मार्च …
Read More »Chunav 2022 :पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से देशवासियों ने राहत की सांस ली।
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से देशवासियों ने राहत की सांस ली। पांच में से चार राज्यों में भाजपा की सरकार रिपीट। कांग्रेस के हाथ से पंजाब भी निकला। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन पर मतदाताओं ने भरोसा जताया। 10 मार्च घोषित पांच राज्यों के चुनाव परिणामों से देशवासियों ने राहत की सांस ली है। चुनाव भले ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में हुए हो, लेकिन देशवासियों के मन में परिणामों को लेकर धुकधुकी लगी हुई थी। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में प्रचार के …
Read More »तो पंजाब में राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी का फार्मूला फेल हो गया
तो पंजाब में राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी का फार्मूला फेल हो गया। पंजाब में कांग्रेस की लुटिया डुबोने में राजस्थान के हरीश चौधरी की भी भूमिका। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस को आत्म विश्लेषण करने की जरुरत। संघ, भाजपा और नरेंद्र मोदी को कोसने से काम नहीं चलेगा। 10 साल की उम्र वाली पार्टी सौ साल पुरानी कांग्रेस के बराबर पहुंची। ============= 10 मार्च को घोषित पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस पार्टी को हुआ है। कांग्रेस के हाथ से पंजाब भी निकल गया है और उत्तर प्रदेश में …
Read More »Rajasthan : पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल पर बोले सीएम गहलोत
मुख्यपृष्ठnewsपांच राज्यों में हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल पर बोले सीएम गहलोत, धर्म के नाम पर राजनीति का फायदा उठाकर सत्ता में आना अलग बात। पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल पर बोले सीएम गहलोत धर्म के नाम पर राजनीति का फायदा उठाकर सत्ता में आना अलग बात। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव मे अंतिम चरण का मतदान होने के बाद मीडिया द्वारा दिखाए जा रहे एग्जिट पोल के बाद मंगलवार को मीडिया से मुताबिक होते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश में धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है। …
Read More »Rajasthan : तो क्या सचिन पायलट के बगैर राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट हो जाएगी?
Rajasthan : तो क्या सचिन पायलट के बगैर राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट हो जाएगी? कांग्रेस के जयपुर अधिवेशन में नजर नहीं आए पायलट। अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री रहते कांग्रेस की सरकार कभी रिपीट नहीं हुई। ========== राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बार बार कहना है कि इस बार सत्ता विरोधी लहर नहीं है, इसलिए दिसंबर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। गहलोत ने यह बात 19 फरवरी को जयपुर में हुए कांग्रेस के खुले अधिवेशन में भी कही। इस अधिवेशन में प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, विधायकों, 2018 के चुनाव में उम्मीदवार …
Read More »कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा और अकालियों के बीच गुप्त समझौता करवाया। यह बात कह कर क्या मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में कांग्रेस की हार स्वीकार कर ली है?
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा और अकालियों के बीच गुप्त समझौता करवाया। यह बात कह कर क्या मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में कांग्रेस की हार स्वीकार कर ली है? अकालियों को डेरा सच्चा सौदा का भी समर्थन मिला। ========== 20 फरवरी को मतदान के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक सनसनीखेज बयान दिया है। चन्नी का कहना है कि कांग्रेस सरकार का साढ़े चार साल तक नेतृत्व करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकाली दल (शिरोमणि) और भाजपा के साथ गुप्त समझौता करवाया है। इस समझौते के तहत ही हरियाणा की भाजपा सरकार ने …
Read More »Politics News : तो मोदी और शाह की रणनीति से गुजरात में राजस्थान के रघु शर्मा मुकाबला करेंगे।
Politics News : तो मोदी और शाह की रणनीति से गुजरात में राजस्थान के रघु शर्मा मुकाबला करेंगे। दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 125 सीटों का लक्ष्य रखा। ============== राजस्थान में मंत्री रहे और मौजूदा समय में कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने दावा किया है कि इस बार दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनेगी। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की रणनीति से मुकाबला करने के लिए गुजरात कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को 25 से 27 फरवरी तक द्वारका तीर्थ में कैम्प लगाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। रघु ने …
Read More »Rajasthan : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ऐसे बयान देंगे तो अशोक गहलोत की सरकार कैसे रिपीट होगी?
गोविंद सिंह डोटासरा बताएं कि क्या कांग्रेस ने भी सत्ता के लिए अंग्रेजों से संघर्ष किया? महाराणा प्रताप के लिए दिया गया बयान देश के स्वतंत्रता सेनानियों का भी अपमान है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ऐसे बयान देंगे तो अशोक गहलोत की सरकार कैसे रिपीट होगी? ============== राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि मुगल शासक जलालुद्दीन अकबर और राजस्थान के चित्तौड़ के राजा महाराणा प्रताप के बीच सत्ता के लिए संघर्ष था। यानी महाराणा प्रताप अपनी मातृभूमि के लिए संघर्ष नहीं कर रहे थे, उन्हें तो चित्तौड़ की सत्ता चाहिए थी। समझ में नहीं …
Read More »Rajasthan : गहलोत से नहीं संभल रहा गृह मंत्रालय, सक्षम व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपने का दिखाएं साहस-पूनिया
Rajasthan : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने नागौर में गैंगरेप के बाद पीड़िता की मौत और कोटा में छात्रा की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार को कठघरे में खडे करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बहन-बेटियां को सुरक्षा व सुरक्षित वातावरण देने में गहलोत पूरी तरह विफल साबित हो चुके हैं, नागौर और कोटा की घटनाएं कांग्रेस सरकार के कुशासन एवं बिगड़ी कानून व्यवस्था की बानगी हैं। पूनिया ने कहा कि जब अशोक गहलोत से गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा तो क्यों चिपके बैठे हैं ? किसी सक्षम व्यक्ति को गृह …
Read More »