Rajasthan : पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल पर बोले सीएम गहलोत

पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल पर बोले सीएम गहलोत

धर्म के नाम पर राजनीति का फायदा उठाकर सत्ता में आना अलग बात।

पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव मे अंतिम चरण का मतदान होने के बाद मीडिया द्वारा दिखाए जा रहे एग्जिट पोल के बाद मंगलवार को मीडिया से मुताबिक होते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश में धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है। उसका फायदा उठाकर सत्ता में आना एक बात है। लेकिन सभी धर्मों, जाति और समाज को साथ में लेकर चलना चैलेंज का काम है।सीएम गहलोत ने कहा कि एग्जिट पोल में जो भी सामने आ रहा हो, लेकिन 10 मार्च को परिणाम अच्छे आएंगे। लेकिन जिस तरह से देश में कुछ ऐसी ताकतों ने कब्जा कर लिया है जो लोकतंत्र को नहीं मानते हैं। आज देश को बांटने की कोशिश की जा रही है। यह आने वाले समय में देश और देश के लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा है। गहलोत ने कहा कि आज देश में धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है। उसका फायदा उठाकर सत्ता में आना एक बात है। लेकिन सभी धर्मों, जाति व समाज को साथ में लेकर चलना चैलेंज का काम है। जिसे कांग्रेस आजादी के बाद से लगातार निभा रही है। विधायकों की बाड़ेबंदी के सवाल पर गहलोत ने कहा कि यह मीडिया की कपोल कल्पना है। ऐसे फैसले तत्काल होते हैं और तत्काल लागू भी कर दिए जाते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने देश और प्रदेश की महिलाओं को महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस देश में इंदिरा गांधी जैसी महिला हुई हैं। जो महिला सशक्तिकरण का सबसे उपयुक्त उदाहरण हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। गहलोत ने कहा वसुंधरा राजे प्रदेश की दो बार मुख्यमंत्री रही हैं। आज उनको जन्मदिन पर शुभकामनाएं।